बिजनेस

Mahindra Group News: भारत में बैटरी सेल उत्पादन के लिए वैश्विक कंपनी से हाथ मिला सकता है महिंद्रा समूह, जानें कंपनी का प्लान

Mahindra Group News: कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक वाहन इकाई महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड (एमईएएल) की संभावित सूचीबद्धता के लिए 2030 की समयसीमा पर विचार कर रही है। ‘एक क्षेत्र जिसपर हम अधिक बारीकी से गौर कर रहे हैं वह सेल विनिर्माण है और यह एक ऐसी चीज है जहां विभिन्न विचार हैं... अगर हमें लगता है कि यह हमारे लिए जरूरी है, तो हम सेल विनिर्माण के लिए साझेदारी पर विचार करेंगे।

Image

बैटरी सेल का उत्पादन (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock

Mahindra Group News: महिंद्रा समूह स्थानीय स्तर पर बैटरी सेल के उत्पादन के लिए वैश्विक कंपनियों के साथ भागीदारी की संभावना तलाश रहा है। भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने को समूह ऐसा कर सकता है। महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनीश शाह ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में यह जानकारी दी।

जरूरत के मुताबिक साझेदारी पर होगा विचार

शाह ने कहा कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक वाहन इकाई महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड (एमईएएल) की संभावित सूचीबद्धता के लिए 2030 की समयसीमा पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘एक क्षेत्र जिसपर हम अधिक बारीकी से गौर कर रहे हैं वह सेल विनिर्माण है और यह एक ऐसी चीज है जहां विभिन्न विचार हैं... अगर हमें लगता है कि यह हमारे लिए जरूरी है, तो हम सेल विनिर्माण के लिए साझेदारी पर विचार करेंगे।’’

पूरी पूंजी नहीं लगाएगी महिंद्रा

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक वैश्विक प्रौद्योगिकी भागीदार और संभावित रूप से निजी इक्विटी भागीदारों पर भी गौर करेंगे क्योंकि हम पूरी पूंजी नहीं लगाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि यदि हम इस पहल को अमलीजामा पहना पाते हैं, तो देश में बेटरी सेल का स्थानीय उत्पादन शुरू हो सकेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या इसके लिए उत्पादन सुविधा भारत में बनेगी, शाह ने कहा, ‘‘हमारे लिए ऐसा करने का एकमात्र कारण स्वदेशीकरण करना है। इसलिए अगर हम उस रास्ते पर चलते हैं, तो यह भारत में ही होगा।’’ एमईएएल को सूचीबद्ध करने की योजना पर शाह ने कहा कि यह कम से कम अगले तीन से पांच साल में नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक खंड को आगे बढ़ने के लिए समय चाहिए। शाह ने कहा, ‘‘इसके लिए हम संभवत: 2030 की समयसीमा पर विचार करेंगे।’’

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article