LPG Price Hike:मार्च के पहले दिन ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी कर दी है। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा ATF (हवाई ईंधन )की कीमत भी बढ़ाई गई है। इसके पहले पहले जनवरी और फरवरी में भी कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ये हैं नए रेट
नई बढ़ोतरी के बाद एक मार्च से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता को 25.50 रुपये महंगा मिलेगा। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1795 रुपये, कोलकाता में 1911 रुपये, मुंबई में 1749 रुपये और चेन्नई में 1960 रुपये होगा। इससे पहले फरवरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 14 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से कारोबारियों पर सीधा असर होगा। ऐसे में रेस्टोरेंट में खाना-पानी महंगा हो सकता है।

LPG RATE
रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं
हालांकि अच्छी बात यह है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 903 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये, चेन्नई में 918.50 रुपये और कोलकाता में 929 रुपये रुपये है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को अगस्त 2023 में राहत मिली थी। जब सरकार ने उसकी कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी।
