बिजनेस

450 रुपये में इस राज्य में मिल रहा LPG सिलेंडर, इन लोगों को फायदा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 10, 2023, 12:10 PM IST

LPG Cylinder Price: अगस्त महीने में केंद्र सरकार ने LPG सिलेंडर के दाम में 200 रुपये कम करने से लोगों में खुशी लहर दौड़ी थी। साथ ही उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों की सब्सिडी को भी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है।

Image

450 रुपये के बाद की जो रकम होगी, उसे सरकार सब्सिडी के रूप में लाभार्थियों के खाते में डालेगी।

Photo : iStock

LPG Cylinder Price: अगस्त महीने में केंद्र सरकार ने LPG सिलेंडर के दाम में 200 रुपये कम करने से लोगों में खुशी लहर दौड़ी थी। साथ ही उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों की सब्सिडी को भी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। जिसकी वजह से देश की राजधानी दिल्ली में सामान्य ग्राहकों के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपये हो गई है। वहीं उज्जवला लाभार्थियों को दिल्ली में सिलेंडर 603 रुपये की कीमत पर मिल रहा है।

इस राज्य में 450 रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर

हालांकि, देश का एक ऐसा भी राज्य है जहां घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 450 रुपये है। यह राज्य मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने अगस्त महीने में ही प्रदेश की महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया था। हालांकि, महिलाओं को गैस एजेंसी से सिलेंडर लेते वक्त पूरी कीमत चुकानी होगी लेकिन इसके बाद सरकार सब्सिडी देगी। बता दें कि 450 रुपये के बाद की जो रकम होगी, उसे सरकार सब्सिडी के रूप में लाभार्थियों के खाते में डालेगी।

इतने रुपये की बचत

वर्तमान में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत 908 रुपये है। राज्य सरकार की ओर से सिर्फ 450 रुपये का सिलेंडर दिए जाने की घोषणा के बाद महिलाओं को 458 रुपये बचत होगी। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी इसके लिए पात्र होंगे। वहीं, गैर उज्जवला योजना के मामले में लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को यह लाभ मिलेगा। हालांकि, यह जरूरी है कि महिला के नाम पर कनेक्शन हो।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article