बिजनेस

2025 के घाटे वाले IPO: Lenskart ही नहीं, इन 30 IPO ने निवेशकों को कराया नुकसान, यहां देखें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार में सुस्ती है। शेयर बाजार ने इस साल निवेशकों को निराश किया है। हालांकि, इसके बावजूद आईपीओ का क्रेज जारी है। एक के बाद एक कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही है। निवेशक भी जमकर पैसा लगा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सभी आईपीओ ने तगड़ा रिटर्न दिया है। 30 कंपनियों के आईपीओ ने निवेशकों को नुकसान कराया है।

Image

आईपीओ

2025 के घाटे वाले IPO: इस साल आईपीओ की बाढ़ रही है। आपको बता दें कि इस साल अब तक कुल 91 मेनबोर्ड IPO आ चुके हैं, जिनमें से 47 IPO लाभ में लिस्ट हुए हैं, जबकि 30 IPO नुकसान में लिस्ट हुए हैं। आज चश्मों की खुदरा कंपनी लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ ने भी निवेशकों को नुकसान कराया है। यह आईपीओ अपने प्राइस बैंड 402 रुपये से करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ लिस्टहुआ। बीएसई पर शेयर ने प्राइस बैंड 2.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 390 रुपये पर शुरुआत की। बाद में यह 11.52 प्रतिशत लुढ़कर 355.70 रुपये पर आ गया और फिर 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 403.80 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर शेयर 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 11.41 प्रतिशत फिसलकर 356.10 रुपये पर आ गया और फिर 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 404 रुपये पर कारोबार करने लगे। आइए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन आईपीओ ने निवेशकों को लिस्टिंग डे पर नुकसान कराया है।

इन आईपीओ ने निवेशकों को कराया नुकसान

IPO NameListing DateAllotment Price (INR)Listing Day Closing PriceListing Return (%)Current PriceCurrent Return (%)
Lenskart Solutions11/7/2025402395.00-1.74 NA NA
Studds Accessories11/7/2025585560.30-4.22 560.30 -4.22
Orkla India11/6/2025730713.65-2.24 682.65 -6.49
WeWork India10/10/2025648628.65-2.99 640.00 -1.23
Om Freight Forwarders10/8/202513585.57-36.61 89.71 -33.55
Glottis10/7/202512983.70-35.12 69.35 -46.24
Fabtech Technologies10/7/2025191182.40-4.50 244.50 28.01
Pace Digitek10/6/2025219217.99-0.46 213.06 -2.71
EPACK Prefab Technologies10/1/2025204190.66-6.54 322.80 58.24
BMW Ventures10/1/20259974.10-25.15 65.82 -33.52
Seshaasai Technologies9/30/2025423411.45-2.73 363.75 -14.01
Solarworld Energy Solutions9/30/2025351323.25-7.91 305.05 -13.09
Jaro Institute of Technology Management and Research9/30/2025890744.25-16.38 616.10 -30.78
Ganesh Consumer Products9/29/2025322294.30-8.60 285.90 -11.21
Saatvik Green Energy9/26/2025465440.70-5.23 466.55 0.33
iValue Infosolutions9/25/2025299281.85-5.74 290.25 -2.93
Vikran Engineering9/3/20259795.71-1.33 98.64 1.69
Mangal Electrical8/28/2025561535.35-4.57 454.40 -19.00
Gem Aromatics8/26/2025325319.05-1.83 207.08 -36.28
JSW Cement8/14/2025147146.07-0.63 128.01 -12.92
Laxmi India Finance8/5/2025158134.11-15.12 145.10 -8.16
Brigade Hotel Ventures7/31/20259085.32-5.20 80.60 -10.44
IndiQube Spaces7/30/2025237217.97-8.03 205.82 -13.16
Travel Food Services7/14/20251,1001,074.80-2.29 1,284.20 16.75
Indogulf Cropsciences7/3/2025111110.35-0.59 99.97 -9.94
ArisInfra Solutions6/25/2025222174.38-21.45 162.98 -26.59
Ather Energy5/6/2025321302.30-5.83 622.30 93.86
Quality Power Electrical Equipments 2/24/2025425387.90-8.73 914.30 115.13
Ajax Engineering2/17/2025629595.40-5.34 584.60 -7.06
Dr. Agarwal’s Health Care2/4/2025402401.65-0.09 504.10 25.40
स्रोत: IPO Central

तगड़ा सब्सक्रिप्शन लिस्टिंग गेन का पैमाना नहीं

कुछ समय पहले तक किसी आईपीओ का तगड़ा सब्सक्रिप्शन मिलना, उसके लिस्टिंग गेन का संकेत माना जाता था। लेकिन अब यह ट्रेड बदल गया है। आपको बता दें कि लेंसकार्ट का आईपीओ 28.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इससे पहले Studds Accessories IPO को 73.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था लेकिन उसने भी लिस्टिंग के दिन निवेशकों को नुकसान कराया। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशकों को आईपीओ में निवेश काफी सोच समझ कर करने की जरूरत है। निवेश से पहले यह जरूर ख्याल रखें कि आप निवेश करने जा रहे हैं, सट्टा लगाने नहीं। अगर कंपनी के बारे में जानकारी नहीं है तो निवेश से बचें। सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए निवेश करना सही नहीं है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article