बिजनेस

LIC Q4 Results: LIC का मुनाफा 5 गुना से ज्यादा बढ़कर 13,191 करोड़ रुपये पर पहुंचा, शेयर में 2 फीसदी की तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 25, 2023, 09:57 AM IST

LIC Q4 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) का लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में पांच गुना से ज्यादा बढ़कर 13,191 करोड़ रुपये पहुंच गया।

Image

LIC Q4 Results

Photo : iStock

LIC Q4 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) का लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में पांच गुना से ज्यादा बढ़कर 13,191 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,409 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। भारतीय जीवन बीमा निगम ने कहा कि कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी घटकर 2,01,022 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,15,487 करोड़ रुपये थी। बेहतर नतीजों का एलआईसी के शेयर पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इसका शेयर करीब 10 बजे बीएसई पर 2.22 फीसदी की तेजी के साथ 606.75 रु पर है।

शेयर पर तीन रुपये का डिविडेंड

एलआईसी की पहले वर्ष के प्रीमियम से आमदनी भी मार्च, 2022 वर्ष के 14,663 करोड़ रुपये से घटकर मार्च, 2023 में 12,852 करोड़ रुपये रह गई। एलआईसी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 35,997 करोड़ रुपये हो गया, जो 2021-22 में मात्र 4,125 करोड़ रुपये था। एलआईसी के निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर तीन रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। एलआईसी का शेयर 0.61 प्रतिशत लाभ के साथ 593.55 रुपये पर बंद हुआ।

एक साल से अधिक समय तक जुड़ने वाले पॉलिसीधार की संख्या बढ़ी

LIC का 13-महीने का परसिस्टेंसी रेशियो मार्च तिमाही में बढ़कर 70.16 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 69.24 प्रतिशत था। परसिस्टेंसी रेशियो, पॉलिसीधारक की कंपनी के प्रति वफादारी को दिखाता है। इसका मतलब है कि अब LIC के साथ एक साल से अधिक समय तक जुड़ने वाले पॉलिसीधार की संख्या बढ़ी है। हालांकि इसका 25-महीनों का परसिस्टेंसी रेशियो गिरकर 63.84 फीसदी पर आ गया, जो एक साल पहले 68.23 फीसदी था।

भाषा इनपुट के साथ

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article