बिजनेस

LIC का डबल धमाका! बोनस के साथ डिविडेंड का ऐलान, शेयर 5% उछला, ब्रोकरेज का दावा - 37% और भागेगा

LIC के शेयर में शुक्रवार 22 मई को तूफानी तेजी देखने को मिली है। शेयर में 5% का उछाल आया है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि शेयर में अभी 37% तक उछाल और आ सकता है।

Image

LIC के शेयर प्राइस में जोरदार तेजी देखने को मिली है

LIC Bonus and Dividend 2026 : देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC के शेयरों में शुक्रवार 22 मई को 5% का बड़ा उछाल देखने को मिला है। LIC Share Price में इस ताबड़तोड़ तेजी के पीछे कंपनी के मजबूत नतीजों को माना जा रहा है। कंपनी ने मजबूत नतीजों का फायदा निवेशकों तक पहुंचाने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी पहली बार 1:1 बोनस शेयर दे रही है। इसके साथ ही प्रति शेयर 10 रुपये के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

क्यों आई शेयर में तेजी?

मोटे तौर पर कंपनी का यह ऐलान बताता है कि कंपनी का बिजनेस लगातार बढ़ रहा है और वित्तीय स्थिति मजबूत है। कंपनी अपने अच्छे वित्तीय प्रदर्शन का फायदा अपने निवेशकों तक भी पहुंचा रही है। यही वजह है कि कंपनी का शेयर शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में करीब 5% तक चढ़ गया।

ब्रोकरेज भी बुलिश

LIC Share Price में आई तेजी एक दिन का स्पाइक नहीं है। बल्कि, यह शेयर के नए जोन में जाने की शुरुआत है। इसे लेकर ब्रोकरेज हाउस JM Financial ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹960 कर दिया है। इस तरह ब्रोकरेज LIC के शेयर में मौजूदा प्राइस से 20% तक की तेजी की उम्मीद जताई है। वहीं, Emkay Global Financial Services ने शेयर प्राइस में 37% से ज्यादा की तेजी की उम्मीद जताई है। नीचे टेबल में कल के क्लोजिंग और आज के हाई के हिसाब से टारगेट प्राइस दिया गया है। आज शेयर 835 पर ओपन हुआ। इसके बाद 839 के हाई तक गया वहीं 810.50 का लो भी बनाया।

ब्रोकरेजरेटिंगटारगेट प्राइसटारगेट अपसाइड (%)
JM FinancialBuy₹96014.4% – 20.0%
Emkay Global Financial ServicesBuy₹1,10031.1% – 37.5%
Goldman SachsNeutral₹9007.3% – 12.5%

बोनस और डिविडेंड का डबल धमाका

LIC ने अपने इतिहास में पहली बार 1:1 बोनस शेयर जारी करने की घोषणा किया है। इसके तहत निवेशकों को हर 1 शेयर पर 1 शेयर मिलेगा। कंपनी ने बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई तय की है। इसके साथ ही कंपनी ने FY26 के लिए ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 जून तय की गई है।

मुनाफे में 23% की छलांग

मार्च तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 23% बढ़कर ₹23,467 करोड़ पहुंच गया। जबकि, पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा ₹19,039 करोड़ रहा था। इसके अलावा बीमा कंपनियों की ग्रोथ का अहम पैरामीटर नेट प्रीमियम इनकम होती है। इस मामले में भी कंपनी ने 12% की ग्रोथ करते हुए ₹1.65 लाख करोड़ की रकम जुटाई है। इसके अलावा कंपनी के इंडिविजुअल और ग्रुप दोनों तरह के इंश्योरेंस बिजनेस में ग्रोथ आई है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Navbharat किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article