बिजनेस

Lenskart IPO: इस हफ्ते 31 अक्टूबर से खुलेगा Lenskart का आईपीओ, क्या आपको लगाना चाहिए पैसा

Lenskart IPO: लंबे समय से निवेशक लेंसकार्ट के IPO का इंतजार कर रहे थे और अब ये मौका आ ही गया है। कंपनी का IPO 31 अक्टूबर 2025 से खुल रहा है और निवेशक इसे 4 नवंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। आइए आपको इस आईपीओ की पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।

Image

Lenskart IPO

Lenskart IPO: अगर आप भी आईपीओ से कमाई करते हैं और LG की धमाकेदार लिस्टिंग के बाद किसी बड़े आईपीओ की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। दरअसल, लेंसकार्ट के IPO का लंबे समय से इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का IPO 31 अक्टूबर 2025 से खुल रहा है और निवेशक इसे 4 नवंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। वहीं, एंकर निवेशक 30 अक्टूबर को निवेश कर सकेंगे। आइए आपको इस आईपीओ की पूरी डिटेल जानकारी दें।

लेंसकार्ट की क्या है प्लानिंग?

इस IPO के जरिए लेंसकार्ट फ्रेश शेयर के माध्यम से 2,150 करोड़ रुपये जुटाएगी, जबकि मौजूदा शेयरहोल्डर्स 12.5 करोड़ शेयर बेचेंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का इस्तेमाल अपने स्टोर्स बढ़ाने, टेक्नोलॉजी सुधारने, ब्रांड बिल्डिंग और मार्केटिंग में करेगी।

दिग्गज निवेशक ने लगाया दांव

IPO से पहले दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी ने कंपनी में 90 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसके अलावा सॉफ्टबैंक, Temasek, Kedaara Capital और Alpha Wave Ventures भी लेंसकार्ट में पहले से निवेश कर चुके हैं। साइज के हिसाब से यह IPO 2025 का चौथा सबसे बड़ा IPO होगा। इससे पहले इस साल एलजी, टाटा कैपिटल और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO हुआ था।

कंपनी का हाल

लेंसकार्ट की शुरुआत 2008 में पीयूष बंसल ने की थी। पहले यह कंपनी सिर्फ ऑनलाइन चश्मा और लेंस बेचती थी, लेकिन अब इसका ओमनीचैनल मॉडल है और इसके पास देशभर में 2,500 से ज्यादा स्टोर हैं। वित्तीय रूप से देखें तो FY 2025 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 297 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY 2024 में उसे 10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसी दौरान कंपनी का रेवन्यू 6,625 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 22% बढ़ा

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article