बिजनेस

LDA Plot Scheme 2026: लखनऊ में चाहिए प्लॉट? अथॉरिटी ने खोला पिटारा, जानें कहां और कितने में मिलेगी जमीन?

लखनऊ में प्लॉट लेने की सोच रहे लोगों के लिए 2026 की शुरुआत से पहले ही बड़ा मौका सामने आ गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहन रोड पर अनंत नगर आवासीय योजना के तीसरे चरण के तहत सैकड़ों प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन खोलने का ऐलान किया है. प्लॉट्स की संख्या सीमित है। आवेदन ऑनलाइन हो रहा है और अलॉटमेंट लॉटरी सिस्टम से होना है।

Image

लखनऊ में प्लॉट खरीदने का मौका। (इमेज क्रेडिट, ओपन एआई)

LDA Plot Scheme 2026 के तहत लखनऊ में अनंत नगर योजना में 637 प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यहां जानें कैसे इन प्लॉट् के लिए आवेदन करना है, रजिस्ट्रेशन की अहम तारीखें कौनसी हैं और किस साइज का प्लॉट कितने रुपये में मिलेगा।

आवेदन और आवंटन

LDA की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, अनंत नगर योजना के तहत प्लॉट्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 दिसंबर, 2025 से 12 जनवरी, 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाएगा। तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदकों ही अलॉटमेंट के पात्र होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के जरिए अलॉटमेंट किया जाएगा।

कहां मिलेंगे प्लॉट

स्कीम के तीसरी चरण में अनंत नगर योजना के दो प्रमुख सेक्टरों में प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आकाश खण्ड में सबसे ज्यादा प्लॉट रखे गए हैं, जबकि आदर्श खण्ड में सीमित संख्या में प्लॉट शामिल किए गए हैं। कुल मिलाकर इस चरण में 637 रेजिडेंशियल प्लॉट लॉटरी के जरिये अलॉट किए जाने हैं। पिछले चरणों में जबरदस्त मांग को देखते हुए इस बार भी लॉटरी में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहने की संभावना जताई जा रही है।

प्लॉट साइज के कितने विकल्प

LDA ने इस स्कीम में अलग-अलग वर्ग के खरीदारों को ध्यान में रखते हुए कई साइज के प्लॉट शामिल किए हैं। छोटे साइज के प्लॉट से लेकर बड़े क्षेत्रफल वाले प्लॉट तक के विकल्प मौजूद हैं, जिससे पहली बार घर बनाने वाले खरीदारों से लेकर बड़े प्लॉट में निवेश करने वाले निवेशक तक सभी को मौका मिल सके।

कितना पैसा जमा करना पड़ेगा

प्लॉट के लिए आवेदन करने के इच्छुक लोगों को LDA की आधिकारिक वेबसाइट https://registration.ldalucknow.in पर लॉगइन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद चुने गए प्लॉट के अनुमानित मूल्य की 5 प्रतिशत राशि रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर जमा करनी होगी। सफल आवेदन करने वाले पात्र आवेदकों के बीच लॉटरी के जरिए प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।

मिलेंगे तमाम आधुनिक सुविधाएं

अनंत नगर योजना को आधुनिक शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर की सोच के साथ विकसित किया जा रहा है। योजना में मजबूत सड़क नेटवर्क, बड़े पैमाने पर ग्रीन स्पेस, स्वच्छ जल आपूर्ति और भूमिगत बिजली लाइनों जैसी बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया गया है। इसके अलावा ईवी चार्जिंग स्टेशन, सामुदायिक केंद्र, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और जीरो लिक्विड डिस्चार्ज जैसे फीचर्स भी योजना को भविष्य के लिहाज से तैयार करते हैं।

घर के साथ निवेश का भी बड़ा मौका

मोहन रोड और आसपास के इलाकों में तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले वर्षों में प्रॉपर्टी वैल्यू को सपोर्ट कर सकता है। यही वजह है कि अनंत नगर योजना को सिर्फ घर बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि लखनऊ में लॉन्ग टर्म रियल एस्टेट निवेश के एक मजबूत विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article