Laxmi Dental IPO GMP: लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इसके इश्यू को आईपीओ के दूसरे दिन करीब 11 बजे तक लगभग 8 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। बता दें कि लक्ष्मी डेंटल का GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) भी शानदार चल रहा है। लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 407-428 रु है, जबकि लॉट साइज 33 शेयरों की है। यानी कम से कम 33 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन किया जा सकता है। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है, इसलिए इसकी लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
ये भी पढ़ें -
Laxmi Dental IPO Details
- लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ 13 जनवरी को खुला
- लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ 15 जनवरी को बंद होगा
- इसका अलॉटमेंट 16 जनवरी को फाइनल हो सकता है
- शेयर की लिस्टिंग 20 जनवरी को होगी
Laxmi Dental IPO GMP
आईपीओ वॉच के अनुसार Laxmi Dental का जीएमपी 135 रु चल रहा है। अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 428 रु भी तय होता है तो ये 31.5 फीसदी प्रीमियम के साथ 563 रु पर लिस्ट हो सकता है।
Laxmi Dental Business
जुलाई 2004 में शुरू हुई लक्ष्मी डेंटल एक इंटीग्रेटेड डेंटल प्रोडक्ट कंपनी है। कंपनी कस्टम क्राउन और ब्रिज, ब्रांडेड डेंटल आइटम जैसे क्लियर एलाइनर और थर्मोफॉर्मिंग शीट प्रोडक्ट ऑफर करती है, जो इसकी एलाइनर सॉल्यूशंस रेंज का हिस्सा हैं। ये बाल चिकित्सा दंत प्रोडक्ट भी ऑफर करती है। कंपनी अमेरिका में भी ऑपरेट करती है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
