बिजनेस

HCL Tech Dividend: कब तक शेयर खरीदने पर मिलेगा HCL Tech का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट से इतने दिन पहले खरीदारी करना जरूरी

HCL Tech Dividend Record Date: 18 रु के डिविडेंड एचसीएल टेक की पब्लिक लिस्टिंग के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 6 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। इस इंटरिम डिविडेंड की पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी, 2025 होगी और पेमेंट की डेट 24 जनवरी, 2025 होगी।

Image

एचसीएल टेक डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • HCL टेक देगी डिविडेंड
  • 18 रु का डिविडेंड देगी
  • 17 जनवरी है रिकॉर्ड डेट

HCL Tech Dividend Record Date: एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) ने सोमवार, 13 जनवरी, 2025 को 12 रु प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड और 6 रु प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया। यह ऐलान आईटी कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3FY24) के अपने फाइनेंशियल रिजल्ट की घोषणा के साथ किया। आईटी प्रमुख ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई अपनी फाइलिंग में कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी के 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 18 रुपये का चौथा इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है।

ये भी पढ़ें -

क्यों दिया जा रहा स्पेशल डिविडेंड

18 रु के डिविडेंड एचसीएल टेक की पब्लिक लिस्टिंग के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 6 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। इस इंटरिम डिविडेंड की पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी, 2025 होगी और पेमेंट की डेट 24 जनवरी, 2025 होगी।

किस तारीख तक शेयर खरीदना जरूरी

एचसीएल टेक के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 जनवरी है। रिकॉर्ड डेट वो डेट होती है, जिस दिन आपके पास शेयर होने चाहिए और आपका नाम कंपनी के शेयरहोल्डर रिकॉर्ड में होना जरूरी है। भारत में चलता है टी+2 सिस्टम। यानी जिस दिन आप शेयर खरीदेंगे, उसके दो दिन आपके वे आपके डीमैट अकाउंट में क्रेडिट होंगे।

इसलिए, जो निवेशक डिविडेंड लेने के लिए एचसीएल टेक के स्टॉक खरीदना चाहते हैं, उन्हें 15 जनवरी तक शेयर खरीदने होंगे, ताकि 17 जनवरी तक शेयरधारकों के रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज हो सके। अगर कोई निवेशक 16 जनवरी को स्टॉक खरीदता है तो उसका नाम 18 जनवरी को रिकॉर्ड में दर्ज होगा और इस तरह उसे डिविडेंड नहीं मिलेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article