बिजनेस

Top Shares of The Week: पिछले हफ्ते इन 5 शेयरों ने दिया सबसे अधिक रिटर्न, एक ने कराया 75% फायदा

Best Shares of The Week: पिछले हफ्ते करणीमाता कोल्ड स्टोरेज का शेयर 8.27 रु से 14.45 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 74.73 फीसदी रिटर्न मिला।

Image

हफ्ते के बेस्ट शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • पिछले हफ्ते कई शेयरों ने दिया दमदार रिटर्न
  • 75 फीसदी तक कराया फायदा
  • निवेशकों को हुआ भारी लाभ

Best Shares of The Week: बीते हफ्ते कई शेयरों ने निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया। इनमें 5 शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने निवेशकों को करीब 75 फीसदी फायदा कराया। इनमें करणीमाता कोल्ड स्टोरेज (Karnimata Cold Storage), गंगा पेपर्स इंडिया (Ganga Papers India), अंजनी फाइनेंस (Anjani Finance), एड-मैनम फाइनेंस (Ad-Manum Finance) और पक्का (Pakka) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -

करणीमाता कोल्ड स्टोरेज

पिछले हफ्ते करणीमाता कोल्ड स्टोरेज का शेयर 8.27 रु से 14.45 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 74.73 फीसदी रिटर्न मिला।

गंगा पेपर्स इंडिया

पिछले हफ्ते गंगा पेपर्स इंडिया का शेयर 103.79 रु से उछल कर 173.49 रु पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 67.15 फीसदी फायदा हुआ।

अंजनी फाइनेंस

अंजनी फाइनेंस का शेयर पिछले हफ्ते 12.13 रु से छलांग लगाकर 19.00 रु पर बंद हुआ। इससे निवेशकों को 56.64 फीसदी फायदा हुआ।

एड-मैनम फाइनेंस

एड-मैनम फाइनेंस के शेयर ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। इसने निवेशकों को 53 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर पिछले हफ्ते 42.49 रु से 64.98 रु पर पहुंच गया।

पक्का

पक्का के शेयर ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया। इसने निवेशकों को 50.21 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर पिछले हफ्ते 256.60 रु से 385.45 रु पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर 5 शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article