बिजनेस

​Christmas Stock Market Holiday: क्या आज गुरुवार 25 दिसंबर को शेयर बाजार बंद है या खुला है? दूर करें कंफ्यूजन

Is Stock Market Open Today (​Christmas Stock Market Holiday) : आप सभी जानते हैं आज 25 दिसंबर को क्रिसमस है, जिस असवर पर देश भर में छुट्टी है। जिसकी वजह से स्कूल-कॉलेज और अधिकांश दफ्तर बंद रहेंगे। तो क्या आज भारतीय शेयर बाजार (BSE और NSE) भी बंद है (kya aaj share market band hai) या खुला है ( Kya aaj Share bazar Khula hai)। आइए जानते हैं सच्चाई।

Image

क्या क्रिसमस पर शेयर बाजार बंद है (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Is Stock Market Open Today (Christmas Stock Market Holiday) : देश और दुनिया भर के अधिकांश देशों में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल-कॉलेज और ज्यादातर कार्यालय बंद हैं। भारतीय शेयर बाजार बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) भी गुरुवार, 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे। इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। यह साल 2025 की शेयर बाजार की आखिरी ट्रेडिंग छुट्टी है। बाजार शुक्रवार यानी 26 दिसंबर को फिर से खुलेंगे।

कमोडिटी एक्सचेंज भी रहेंगे बंद

कमोडिटी बाजारों में भी कारोबार नहीं होगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) दोनों सेशन में बंद रहेंगे।

2025 में कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियां रहीं

इस साल भारतीय शेयर बाजारों में कुल 14 ट्रेडिंग छुट्टियां रहीं। क्रिसमस इस साल की अंतिम ट्रेडिंग छुट्टी है।

वैश्विक बाजारों में भी क्रिसमस ब्रेक

दुनिया के कई बड़े बाजारों में भी क्रिसमस की वजह से कारोबार प्रभावित रहेगा। अमेरिका के बाजार आज जल्दी बंद होंगे और 26 दिसंबर को फिर से खुलेंगे। जर्मनी में 24 और 25 दिसंबर को पूरे दिन बाजार बंद रहेंगे। वहीं यूके, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में 24 दिसंबर को आधे दिन का कारोबार हुआ।

बॉक्सिंग डे पर कई देशों में छुट्टी

यूके, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे देशों में 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के कारण बाजार बंद रहेंगे। हांगकांग में क्रिसमस की वजह से लंबी छुट्टियां रहेंगी।

2026 की ट्रेडिंग छुट्टियों का कैलेंडर जारी

घरेलू एक्सचेंजों ने 2026 का आधिकारिक ट्रेडिंग हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। इससे निवेशकों और ट्रेडर्स को पहले से यह जानकारी मिल जाएगी कि किस दिन बाजार बंद रहेंगे। 2026 में कुल 15 ट्रेडिंग छुट्टियां होंगी, यानी 2025 से एक छुट्टी ज्यादा।

2026 की प्रमुख बाजार छुट्टियां

2026 की शुरुआत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से होगी। इसके बाद प्रमुख छुट्टियों में 3 मार्च को होली, 26 मार्च को राम नवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे शामिल हैं। इसके अलावा 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर बाजार बंद रहेंगे।

साल के दूसरे हिस्से की छुट्टियां

दूसरे हिस्से में 26 जून को मुहर्रम, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती होगी। साल की आखिरी ट्रेडिंग छुट्टी 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन पड़ेगी।

रविवार को दिवाली, इसलिए अलग छुट्टी नहीं

इस कैलेंडर की खास बात यह है कि दिवाली की अलग से छुट्टी नहीं दी गई है, क्योंकि 2026 में दिवाली रविवार को पड़ रही है।

शेयर बाजार के खुलने और बंद होने का समय

शेयर बाजार हर सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहता है (घोषित छुट्टियों को छोड़कर)। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। प्री-ओपन सेशन (बाजार खुलने से पहले)। ऑर्डर देने का समय सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक होता है। इसके बाद ऑर्डर का मिलान और प्रक्रिया शुरू होती है।

Stock Market: सामान्य ट्रेडिंग सेशन

  • बाजार खुलने का समय: सुबह 9:15 बजे
  • बाजार बंद होने का समय: दोपहर 3:30 बजे
  • समापन सत्र: दोपहर 3:40 से 4:00 बजे तक

Stock Market: ब्लॉक डील सेशन

  • सुबह की विंडो: 8:45 से 9:00 बजे तक
  • दोपहर की विंडो: 2:05 से 2:20 बजे तक

अगर आप निवेशक हैं या ट्रेडिंग करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। हालांकि, स्टॉक एक्सचेंज उपरोक्त निर्धारित छुट्टियों के अलावा अन्य दिनों में भी बाजार बंद कर सकते हैं या मूल रूप से छुट्टियों के रूप में घोषित दिनों में भी बाजार खोल सकते हैं। स्टॉक एक्सचेंज जब भी उचित और आवश्यक समझें, व्यापारिक समय बढ़ा सकते हैं, आगे बढ़ा सकते हैं या घटा सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article