बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज बुधवार 31 दिसंबर को बैंक बंद हैं या खुले हैं? 1 जनवरी को क्या? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज बुधवार 31 दिसंबर 2025 है। आज साल का आखिरी दिन है। आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)। साथ में नया साल 1 जनवरी 2026 के बारे में भी जानें।

Image

आज 31 जनवरी को बैंक खुलेंगे या नहीं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today : आज 31 दिसंबर 2025 है। साल का आखिरी दिन है। कई लोग 31 दिसंबर को जरूरी काम पूरा करना चाहते हैं, तो कुछ लोग नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी को बैंक से जुड़े अपडेट करना चाहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि 31 दिसंबर 2025 और 1 जनवरी 2026 को बैंक खुले रहेंगे या बंद? अगर आप भी बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जानकारी जानना बहुत जरूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट क्या कहती है?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट के अनुसार, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि कुछ चुनिंदा राज्यों और शहरों में ही छुट्टी होगी। यानी अधिकतर जगहों पर बैंकिंग कामकाज सामान्य रहेगा।

31 दिसंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

31 दिसंबर साल का आखिरी कार्यदिवस होता है। इस दिन ज्यादातर राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और सामान्य सेवाएं मिलेंगी। लेकिन दो राज्य मिजोरम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे। अगर आप इन राज्यों में रहते हैं और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। जैसे कैश जमा करना, दस्तावेज जमा करना या खाते से जुड़ा अपडेट तो बेहतर होगा कि आप तारीख बदल लें। बाकी राज्यों में रहने वाले लोग 31 दिसंबर को बिना किसी दिक्कत के बैंक जाकर अपना काम निपटा सकते हैं।

1 जनवरी को बैंक खुलेंगे या बंद?

नया साल यानी 1 जनवरी 2026 को कई जगहों पर त्योहार और स्थानीय उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कुछ बड़े शहरों और राज्यों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 1 जनवरी को इन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, मणिपुर, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय में 1 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों और राज्यों में बैंक शाखाओं में कोई भी ऑफलाइन काम नहीं होगा। जैसे चेक जमा करना, पासबुक अपडेट, लोन से जुड़े कागजात या एफडी से जुड़ी जानकारी ये सभी काम संभव नहीं होंगे।

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी?

हां, यह राहत की बात है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं छुट्टी के दिन भी चालू रहेंगी। ग्राहक इन सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI पेमेंट, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM से पैसे निकालना यानी आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं और कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, कुछ सेवाएं जो बैंक शाखा जाकर ही होती हैं, वो छुट्टियों में नहीं हो सकती है, जैसे:- चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना, KYC अपडेट, दस्तावेज सत्यापन, लॉकर से जुड़ा काम, ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह।

अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है, तो 31 दिसंबर या 1 जनवरी से पहले उसे निपटा लेना बेहतर रहेगा, खासकर अगर आप उन शहरों या राज्यों में रहते हैं जहां छुट्टी है। बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा की स्थिति जरूर जांच लें। थोड़ी-सी तैयारी आपको समय और परेशानी दोनों से बचा सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article