बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज गुरुवार 19 मार्च को बैंक बंद हैं या खुले हैं? कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 19 मार्च 2026 है। आज कई राज्यों में बैंक बंद हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज आपके शहर या राज्य में बैंकों में छुट्टी तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

क्या आज बैंक बंद हैं, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Bank Holiday Today: आज गुरुवार 19 मार्च 2026 है। आज देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी नवरात्रि के पहले दिन, गुड़ी पड़वा, उगादी और तेलुगु नववर्ष जैसे त्योहारों के कारण है। मार्च महीने में अलग-अलग त्योहारों की वजह से विभिन्न राज्यों में बैंक छुट्टियां अलग-अलग दिनों पर पड़ती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार बैंक हॉलिडे पूरे देश में एक समान नहीं होते। यानी कुछ राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं, जबकि अन्य जगहों पर सामान्य रूप से काम जारी रहेगा। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने वालों को RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में बताया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक किस वजह से बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां एक बार छुट्टियों की लिस्ट देख लें।

Bank Holiday: 19 मार्च को इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

आज गुरुवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इन क्षेत्रों के अलावा, अन्य शहरों में बैंक की शाखाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। इन राज्यों में छुट्टी गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, चेइराओबा और नवरात्रि के पहले दिन के उत्सव के कारण है।

मार्च 2026 में बैंकों की बाकी छुट्टियों की लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणबैंक कहां बंद रहेंगे
19 मार्च 2026गुरुवारगुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु न्यू ईयर / चेराओबा / पहला नवरात्रमहाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर
20 मार्च 2026शुक्रवारईद-उल-फ़ित्र (रमजान) / जुमा-उल-विदामणिपुर, जम्मू और कश्मीर, केरल, श्रीनगर, आंध्र प्रदेश
21 मार्च 2026शनिवाररमज़ान-ईद (ईद-उल-फ़ित्र) / ख़ुतुब-ए-रमजान / सरहुललगभग सभी राज्य (असम, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, यूपी, बिहार आदि सहित)
22 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी राज्य
26 मार्च 2026गुरुवारश्री राम नवमीमिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
27 मार्च 2026शुक्रवारश्री राम नवमी (चैती दसाई)मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार, आंध्र प्रदेश
28 मार्च 2026शनिवारचौथा शनिवार (बैंक हॉलिडे)सभी राज्य
29 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी राज्य
31 मार्च 2026मंगलवारमहावीर जयंतीगुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड

Bank Holiday: छुट्टियों में भी जारी रहती हैं डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की रुकावट का सामना नहीं करना पड़ता। एटीएम से कैश निकासी, यूपीआई के जरिए भुगतान, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। इसका मतलब है कि छुट्टियों के दौरान भी आप अपने सभी ऑनलाइन लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

Bank Holiday: RBI जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

हर साल की शुरुआत में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) बैंक अवकाशों की आधिकारिक सूची जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय छुट्टियां, विभिन्न राज्यों के त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को अपने बैंकिंग कार्य पहले से प्लान करने में मदद मिलती है। RBI इन छुट्टियों को तीन श्रेणियों में बांटता है। परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, RTGS अवकाश और बैंक खातों के समापन से संबंधित अवकाश।

Bank Holiday: इन दिनों बंद रहते हैं बैंक

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी बैंक अवकाश रहता है। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की सूची अलग हो सकती है, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article