बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 21 फरवरी 2026 को बैंक खुले हैं या बंद हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 21 फरवरी 2026 है। शनिवार को लेकर अक्सर बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लीजिए आज बैंक में छुट्टी तो नहीं है (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

Image

आज बैंक बंद हैं या खुले हैं देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: बैंक से पैसे निकालने के अलावा कई जरूरी कामों के लिए ब्रांच में जाना पड़ता है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए शनिवार का सहारा लेते हैं। लेकिन अक्सर यह भ्रम बना रहता है कि आज बैंक खुले हैं (kya aaj bank band hai) या बंद(Kya Aaj Bank Khula hai)। नियम के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक हर वर्ष बैंकों की छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी करता है, जिसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार अवकाश की जानकारी दी जाती है। ऐसे में बैंक से जुड़ी ताजा जानकारी (bank se judi khabren) या छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक ब्रांच जाने की योजना बनाएं। आगे जानिए आज शनिवार को बैंक खुले हैं या बंद हैं।

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक खुले हैं

आज शनिवार 21 फरवरी 2026 है। यह फरवरी महीने का तीसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान नहीं किया जाए। इससे साफ होता है आज तीसरा शनिवार है इसलिए देश भर में आज बैंक खुले हैं।

फरवरी 2026 में बैंकों की बाकी छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
फरवरी 2026 (तिथि घोषित नहीं)लुई-नगाई-नी उत्सवमणिपुर
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में

Bank Holiday: छुट्टी में भी डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक की छुट्टियों में भले ही ब्रांच बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं। ग्राहक एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं, यूपीआई से भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के सभी ऑनलाइन लेनदेन बिना किसी रुकावट के चलते रहते हैं।

Bank Holiday: RBI हर साल जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी करता है। इस लिस्ट में राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इससे लोगों को पहले से योजना बनाने में सुविधा मिलती है। RBI बैंक छुट्टियों को तीन भागों में बांटता है, परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, आरटीजीएस (RTGS) अवकाश और बैंक खातों के बंद होने से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: किन दिनों में बैंक बंद रहते हैं

देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों पर भी छुट्टी होती है। अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं। अगर आप बैंक शाखा में कोई जरूरी काम करने जा रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें। इससे आपका समय बचेगा और परेशानी नहीं होगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article