बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज शनिवार 14 फरवरी 2026 को बैंक बंद हैं या खुले हैं? दूर करें कंफ्यूजन

Saturday Bank Holiday Today: आज शनिवार 14 फरवरी 2026 है। अक्सर बैंक ग्राहकों के बीच कन्फ्यूजन रहता है कि इस शनिवार बैंक खुले हैं या बंद हैं। आमतौर पर हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि बाकी शनिवारों को बैंक खुले रहते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी हो जाता है कि आज बैंक में छुट्टी है या नहीं (kya aaj bank band hai) या (Kya Aaj Bank Khula hai)। बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) के लिए यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक करें।

bank se judi khabren, bank se judi jankari, bank holiday, Saturday bank holiday, bank holiday today, (2)

आज शनिवार बैंक बंद हैं या खुले हैं? देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Saturday Bank Holiday Today: बैंकों से रुपये-पैसे निकालने के अलावा कई जरूरी बैंकिंग कामों के लिए अक्सर बैंक जाना पड़ता है। खासकर नौकरीपेशा लोग वीकेंड यानी शनिवार को अपने बैंकिंग कामों को निपटाने की योजना बनाते हैं। लेकिन शनिवार को लेकर अक्सर मन में कंफ्यूजन रहता है कि आज बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। दरअसल, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट अवश्य देखनी चाहिए। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किस राज्य-शहर में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले बैंक से जुड़ी खबरें (bank se judi khabren) या उस लिस्ट को यहां देखना ना भूलें जहां छुट्टियों की जानकारी दी गई हो।

Bank Holiday Today: आज शनिवार को बैंक बंद हैं

आज शनिवार 14 फरवरी 2026 है। यह फरवरी महीने का दूसरा शनिवार है। RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इन दोनों शनिवार को छोड़कर सभी शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि कोई त्योहार या छुट्टी का ऐलान नहीं किया जाय। इससे साफ होता है आज दूसरा शनिवार है इसलिए देश भर में आज बैंक बंद रहेंगे।

फरवरी 2026 में बैंकों की बाकी छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश / महाशिवरात्रिपूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वसिक्किम
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमहाराष्ट्र
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसअरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
फरवरी 2026 (तिथि घोषित नहीं)लुई-नगाई-नी उत्सवमणिपुर
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में

Bank Holiday: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी सुचारू

बैंकों की छुट्टियों के दौरान भले ही बैंक ब्रांच बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है। ग्राहक एटीएम से कैश निकासी कर सकते हैं, यूपीआई के जरिए भुगतान कर सकते हैं और इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग का बिना किसी रुकावट इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी रोजमर्रा के सभी डिजिटल लेनदेन सामान्य रूप से चलते रहेंगे और किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Bank Holiday: RBI हर साल जारी करता है छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट जारी करता है। इसमें राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार, सभी रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से प्लानिंग बनाने में आसानी हो। RBI ने बैंक छुट्टियों को तीन कैटेगरी में बांटा है। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) के तहत अवकाश, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और बैंकों के खाते बंद रहने से जुड़े अवकाश।

Bank Holiday: किन दिनों में बैंक रहते हैं बंद

देशभर में सभी बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण भी बैंक अवकाश घोषित किए जाते हैं। ये छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए अगर आप बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इससे समय की बचत होगी और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article