बिजनेस

Bank Holiday Today: आज बुधवार 3 दिसंबर को एक राज्य में बैंक बंद रहेंगे, कहां और क्यों, दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: आज बुधवार 3 दिसंबर 2025 है। आज एक राज्य में बैंक बंद है। आपके मन में कंफ्यूजन होगा कि क्या आज हमारे राज्य में भी बैंक बंद हैं (kya aaj bank band hai) या खुले हैं (Kya Aaj Bank Khula hai)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपके बैंक जाने से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

bank se judi khabren, bank holiday, bank holiday today, bank holiday in India, rbi holiday list

जानें आज कहां और क्यों बैंक बंद हैं (तस्वीर-istock)

Bank Holiday Today: दिसंबर 2025 में देश के कई राज्यों में बैंक अलग-अलग अवसरों पर बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल की तरह इस बार भी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर चुका है। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के त्योहारों, स्मृति दिवसों और स्थानीय आयोजनों के आधार पर तय की गई हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। आइए जानते हैं आज बुधवार 3 दिसंबर 2025 को कहां और क्यों बैंक बंद रहेंगे।

3 दिसंबर को कहां और क्यों बंद है बैंक

बुधवार 3 दिसंबर को गोवा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन सेंट फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि मनाई जाती है। ईसाई समुदाय के इस महान मिशनरी को शिक्षा, करुणा और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। गोवा में इस अवसर पर विशेष प्रार्थनाएं, जुलूस और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

दिसंबर 2025 में कब-कहां रहेंगे बैंक बंद?

  • 3 दिसंबर-गोवा: सेंट फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि पर बैंक हॉलिडे है।
  • 12 दिसंबर - मेघालय: इस दिन पा तोगन नेंगमिंजा संगमा की शहादत दिवस पर बैंक बंद रहेंगे। वे गारो समुदाय के वीर स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • 18 दिसंबर - मेघालय: खासी समुदाय के प्रसिद्ध कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि पर भी मेघालय में बैंक अवकाश रहेगा।
  • 19 दिसंबर - गोवा: गोवा लिबरेशन डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। 1961 में इसी दिन गोवा पुर्तगाल के शासन से मुक्त हुआ था।
  • 20, 21 और 22 दिसंबर - सिक्किम: सिक्किम में लोसूंग नमसूंग त्योहार के कारण 20 और 22 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे। 21 दिसंबर रविवार होने की वजह से लगातार तीन दिन बैंक सेवाएं ऑफलाइन रहेंगी।
  • 24 दिसंबर - मिजोरम, नागालैंड और मेघालय: क्रिसमस ईव के कारण इन तीनों राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 25 दिसंबर - पूरे देश में अवकाश: क्रिसमस की राष्ट्रीय छुट्टी पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 दिसंबर - मिजोरम, नागालैंड और मेघालय: क्रिसमस सेलिब्रेशन जारी रहने की वजह से इन राज्यों में दोबारा बैंक हॉलिडे रहेगा। यहां कुल चार दिन लगातार अवकाश पड़ेगा।
  • 30 दिसंबर - मेघालय: स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 31 दिसंबर - मिजोरम और मणिपुर: न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के चलते दोनों राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। एटीएम और UPI सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित रहती हैं, जब तक कि कोई तकनीकी व्यवधान न हो।

क्यों रहते हैं बैंक बंद?

बैंक राष्ट्रीय छुट्टियों, राज्य विशेष त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और सप्ताहांत पर बंद रहते हैं। हर राज्य की छुट्टियों की सूची अलग होती है। इसलिए किसी दिन बैंक जाने से पहले अपने राज्य की हॉलिडे लिस्ट अवश्य जांचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह Author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article