Bank Holiday Today : आज शनिवार 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस है। लोग आज जमकर खरीदारी करेंगे। इसलिए लोगों को पैसे निकालने के लिए बैंक जाने की जरुरत भी पड़ सकती है। लेकिन शनिवार और धनतेरस को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन होगा कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं है। क्योंकि प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बैंक जाएं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है, जिसमें बताया जाता है कि किस तारीख को, किस शहर या राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैंक जाने से पहले उस लिस्ट को अवश्य देखना चाहिए और उसी के हिसाब से बैंक जाने की प्लानिंग करनी चाहिए।
आज शनिवार को कहां बैंक खुले हैं, कहां बंद, जानें क्यों?
आज शनिवार 18 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे। क्योंकि आज अक्टूबर महीने का तीसरा शनिवार है। क्योंकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को बैंक खुला रहता है। दूसरा और चौथा शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महीने के प्रत्येक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक अवकाश अनिवार्य कर दिया है। चूंकि 18 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार है, इसलिए देश भर में आज के दिन बैंक खुले रहेंगे। लेकिन असम में कटि बिहू त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। गौर हो कि धनतेरस को लेकर बैंकों में छुट्टी नहीं है।
बैंक होलिडे अक्टूबर 2025
- 18 अक्टूबर (शनिवार) - कटि बिहू त्योहार को लेकर असम में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अक्टूबर (सोमवार) - दिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के लिए अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अक्टूबर (मंगलवार) - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / गोवर्धन पूजा के लिए बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर (बुधवार) - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियों में भी करें बेझिझक ऑनलाइन बैंकिंग
छुट्टियों के दौरान भी आप ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं, जब तक कोई तकनीकी समस्या या आधिकारिक सूचना न हो। यदि कैश की आवश्यकता हो, तो एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा, डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे कि बैंकिंग ऐप्स और UPI भी सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।
बैंक हॉलिडे: कब बंद रहते हैं बैंक?
बैंक सप्ताहांत के अलावा, राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों पर भी बंद रहते हैं। इन छुट्टियों की तिथियां राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं, क्योंकि हर राज्य का छुट्टियों का कैलेंडर अलग होता है। इसलिए यदि आप बैंक जाने का मन बना रहे हैं, तो पहले अपने राज्य की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
