बिजनेस

Kronox Lab Sciences IPO: क्रोनॉक्स लैब का आईपीओ तीन जून को खुलेगा, 129-136 रुपये का प्राइस बैंड तय, जानें GMP

Kronox Lab Sciences IPO: क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का आईपीओ (IPO) 3 जून को खुलेगा। तीन जून को खुलने वाले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड 129-136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Image

क्रोनॉक्स लैब साइंस आईपीओ

Photo : iStock

Kronox Lab Sciences IPO: खास तरह के रसायन बनाने वाली कंपनी क्रोनॉक्स लैब साइंसेज का आईपीओ (IPO) 3 जून को खुलेगा। तीन जून को खुलने वाले आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्राइस बैंड 129-136 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।कंपनी की तरफ से बाजार नियामक सेबी के समक्ष दाखिल दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, आईपीओ पांच जून को बंद होगा। इसके पहले एंकर निवेशकों के लिए बोली 31 मई को एक दिन के लिए खुलेगी। आईपीओ के तहत प्रमोटर जोगिंदर सिंह जसवाल, केतन रमानी और प्रीतेश रमानी अपने पास मौजूद 95.7 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) कर रहे हैं।मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से कंपनी को 130.15 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

क्या करती है कंपनी

वडोदरा स्थित क्रोनॉक्स खास तरह के रसायन बनाती है। इसके उत्पाद विविध उपयोगों के लिए उद्योगों की एक विस्तृत श्रृंखला में उपयोग किए जाते हैं। कंपनी फॉस्फेट, सल्फेट, सक्सिनेट और ग्लूकोनेट सहित 185 से अधिक बनाती है। और 20 से अधिक देशों में उत्पदों की सप्लाई की जाती है। लाए जा रहे आईपीओ का आधा हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों, 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है।

कंपनी के शेयरों का आवंटन 6 जून तक होगा। और सफल निवेशकों को 7 जून तक उनके डीमैट खातों में शेयर मिल जाएंगे। क्रोनॉक्स लैब के शेयर 10 जून से शेयर बाजार में लिस्ट होंगे।

कंपनी की कमाई

रिपोर्ट के अनुसार क्रोनॉक्स का मार्च 2023 में प्रॉफिट 16.6 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.9 प्रतिशत बढ़ा है। इसी तरह इनक16.2 प्रतिशत बढ़कर 95.6 करोड़ रुपये हुआ था। वही अगर ग्रे मार्केट की बात की जाय तो आईपीओ का प्रीमियम 40 फीसदी है। इस लिहाज से शेयर की लिस्टिंग 191 रुपये के आसपास हो सकती है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article