बिजनेस

KPI Green Energy: इस शेयर ने दिया 442 फीसदी का रिटर्न, अब मिला एक नया सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, भाग रहा शेयर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 21, 2024, 05:22 PM IST

Green Energy stocks to buy : केपीआइ ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर ने बेहद कम समय में ही काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर ने करीब 238 फीसदी का रिटर्न दिया है तो वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयर में करीब 70.29 फीसदी की तेजी आई है।

Image

Green Energy stocks to buy

Photo : iStock

Green Energy stocks to buy : ग्रीन एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (KPI Green Energy Limited) के शेयर में शनिवार (20 जनवरी) के कारोबारी सत्र में 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ एनएसई पर 1,433 रुपये (KPI Green Energy share price) के लेवल पर बंद हुए। कंपनी के शेयर में यह कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी KPI Green Energia Limited को 5.60 MW के नए सोलर पावर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिलने के बाद आई है। यह कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी की कैप्टिव पावर प्रोड्यूसर्स सेगमेंट के तहत एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है।

कितना है नया ऑर्डर?

कंपनी को यह ऑर्डर श्री वरूधि पेपर मिल एलएलपी की तरफ से मिला है और इस ऑर्डर के तहत कंपनी 5.60MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट को एग्जिक्यूट करेगी जिसे इसे वित्त वर्ष 2024–25 में पूरा करना होगा।

कंपनी का बोनस शेयर देने का प्लान

कंपनी ने अपने निवेशकों को हर 2 शेयर के बदले 1 बोनस शेयर देने का भी ऐलान किया है जिसके लिए 15 फरवरी 2024 की तारीख को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है।

शेयर ने दिया है तगड़ा रिटर्न

केपीआइ ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर ने बेहद कम समय में ही काफी तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर ने करीब 238 फीसदी का रिटर्न दिया है तो वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयर में करीब 70.29 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में कंपनी के शेयर में 73% का उछाल आया है तो वहीं, 1 महीने में कंपनी के शेयर में करीब 6.75% की तेजी देखी गई है। कंपनी का स्टॉक 29 अप्रैल 2022 को 264.59 रुपये पर था जो कि अब 1,433 रुपये पर है। यानी इस स्टॉक ने 2 साल से भी कम समय में निवेशकों को 442 फीसदी तक का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article