बिजनेस

जुनून से भर देंगी किरण मजूमदार शॉ की ये बातें, यूं ही नहीं दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में होती है गिनती

Kiran Mazumdar-Shaw Motivational Quotes: दवा कंपनी बायोकॉन की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में गिनी जाती हैं। फोर्ब्स के मुताबिक किरण की नेट वर्थ 2.3 बिलियन यानी 230 करोड़ डॉलर है। बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ आज जिस मुकाम पर है, वे अपने दम पर हैं।

Image

फोर्ब्स के मुताबिक 70 साल की किरण मजूमदार शॉ की मौजूदा नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • बायोकॉन की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं किरण मजूमदार शॉ
  • दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में गिनी जाती हैं किरण
  • फोर्ब्स के मुताबिक किरण की नेट वर्थ 2.3 बिलियन डॉलर है

Kiran Mazumdar-Shaw Motivational Quotes: जानी-मानी बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी Biocon की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किरन मजूमदार शॉ को आज कौन नहीं जानता। भारत की अरबरति उद्यमियों में शामिल किरन मजूमदार शॉ, दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल हैं। इतना ही नहीं, वे भारत की सबसे सफल फीमेल आइकन्स में से भी एक हैं।

kiran mazumdar shaw, biocon, billionaire

Kiran Mazumdar-Shaw Motivational Quotes

किरण मजूमदार आज जिस मुकाम को हासिल कर चुकी हैं, वो कोई मामूली बात नहीं है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए किरण ने जिस रास्ते को अपनाया, उस रास्ते पर उन्हें कई तरह की समस्याओं को सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने कभी हार नहीं मानीं और अपने रास्ते में आने वाली सारी दिक्कतों का सामना करते हुए आगे बढ़ती चली गईं।

''आज के समय में कुछ भी किया जा सकता है क्योंकि हमारे पास टेकनीक है''

फोर्ब्स के मुताबिक 70 साल की किरण मजूमदार शॉ की मौजूदा नेट वर्थ 2.3 बिलियन यानी 230 करोड़ डॉलर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि किरण की सफलता के पीछे किसी भी व्यक्ति का कोई खास रोल नहीं है। वे आज जहां भी हैं, अपने दम पर हैं। किरण शॉ के पति जॉन शॉ का पिछले साल निधन हो गया था। जॉन शॉ बायोकॉन के वाइस चेयरमैन के रूप में सेवाएं दे चुके थे।

''भारत शायद ही कभी इनोवेशन में सबसे आगे रहा हो, भारतीय कंपनियों ने ज्यादातर दूसरों की नकल की है और आज के समय ये नकल करने में बहुत अच्छी हो गई हैं''

किरण मजूमदार शॉ की कंपनी बायोकॉन का मलेशिया में एशिया की सबसे बड़ी इन्सुलिन की फैक्टरी है। सितंबर, 2021 में साइरस पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने बायोकॉन की सब्सिडरी कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स में 15 फीसदी की हिस्सेदारी लेने के लिए मंजूरी दी थी।

kiran mazumdar shaw, biocon, billionaire

Kiran Mazumdar-Shaw Motivational Quotes

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article