बिजनेस

Kaushalya Logistics IPO: कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ हुआ एक दिन में 10 गुना सब्सक्राइब, GMP देख टूट पड़े निवेशक

Kaushalya Logistics IPO GMP: पहले ही दिन कौशल्या लॉजिस्टिक्स के आईपीओ को 10.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। आईपीओ में रखे गए 33,02,800 शेयरों के मुकाबले कंपनी को 3,34,38,400 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं।

Image

कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 10 गुना सब्सक्राइब

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ 10 गुना सब्सक्राइब
  • 3 जनवरी तक निवेश का मौका
  • 35 रु है जीएमपी

Kaushalya Logistics IPO GMP: कौशल्या लॉजिस्टिक्स का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 29 दिसंबर से खुला गया है। इसके आईपीओ को पहले ही दिन काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला। पहले ही दिन इस इश्यू को 10.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। आईपीओ में रखे गए 33,02,800 शेयरों के मुकाबले कंपनी को 3,34,38,400 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं। शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहेगा, जिसके बाद निवेशक 3 जनवरी 2024 तक इस आईपीओ में निवेश कर सकेंगे। कौशल्या लॉजिस्टिक्स का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम काफी शानदार है, जिसके चलते बड़ी संख्या निवेशक इस आईपीओ में आवेदन कर रहे हैं।

कितना है प्राइस बैंड और जीएमपी

कौशल्या लॉजिस्टिक्स के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 71-75 रु है। रिपोर्ट्स के अनुसार वहीं इसका जीएमपी 35 रु है। जीएमपी से अनुमान लगता है कि कोई शेयर लिस्टिंग पर कितने प्रीमियम यानी आईपीओ प्राइस से ऊपर लिस्ट हो सकता है। हालांकि ये लिस्टिंग तक घट सकता है।

कितने शेयरों की है लॉट साइज

कौशल्या लॉजिस्टिक्स आईपीओ के जरिए 36.60 करोड़ रु जुटाएगी। वहीं इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 1600 शेयरों की है। यानी आप 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

कितना कमाया प्रॉफिट

FY22 में 3.76 करोड़ रु के मुकाबले FY23 में कंपनी ने 7.06 करोड़ रु का प्रॉफिट कमाया। वहीं इसकी इनकम 60.29 करोड़ रु से कई गुना बढ़कर 624.62 करोड़ रु हो गई। आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कंपनी लोन चुकाने में करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article