बिजनेस

Waaree Energies IPO: वारी एनर्जीज आईपीओ से जुटाएगी 3000 करोड़, SEBI के पास किया आवेदन

Waaree Energies IPO: सोलर पैनल बनाने वाली वारी एनर्जीज ने आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। कंपनी आईपीओ से 3,000 करोड़ रु जुटाएगी। इसके लिए इसने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन कर दिया है।

Image

वारी एनर्जीज लाएगी आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीओ लाएगी वारी एनर्जीज
  • सेबी के पास किया आवेदन
  • जुटाएगी 3000 करोड़ रु

Waaree Energies IPO: सोलर पैनल बनाने वाली वारी एनर्जीज ने आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन कर दिया है। कंपनी आईपीओ से 3,000 करोड़ रु जुटाएगी। इसके लिए इसने मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन कर दिया है। कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। कंपनी आईपीओ इश्यू में 32 लाख शेयर बेचेगी, जिसमें इसकी प्रमुख शेयरधारक वारी सस्टेनेबल फाइनेंस (जिसे पहले महावीर थर्मोइक्विप के नाम से जाना जाता था) 27 लाख शेयर बेचेगी। कंपनी की योजना आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग ओडिशा में 6 गीगावाट इनगॉट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने की है।

कंपनी के पास 23 गीगावाट से ज्यादा के ऑर्डर

30 नवंबर 2023 तक वारी एनर्जीज के पास 20.16 गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल की ऑर्डर बुक है, जबकि यूएस में स्थित इसकी सब्सिडियरी कंपनी वारी सोलर अमेरिका के पास 3.75 गीगावाट ऑर्डर हैं।

एक्सिस कैप, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैप इसकी आईपीओ इश्यू की बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

34 साल पुरानी कंपनी है वारी एनर्जीज

वारी एनर्जीज की शुरुआत 1989 में हुई थी। 30 जून 2023 तक वारी के क्लाइंटों की कुल संख्या भारत में 407 और भारत के बाहर 20 थी। कंपनी ने 6 गीगावाट से अधिक सौर मॉड्यूल की सप्लाई की है और 1.1 गीगावाट से अधिक सौर ईपीसी परियोजनाएं शुरू की हैं।

हितेश चिमनलाल दोशी कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article