बिजनेस

कल्याणी कास्ट टेक के IPO में निवेश का मौका, 139 रु के शेयरों पर 50 रु का है ग्रे-मार्केट प्रीमियम

Kalyani Cast Tech IPO: आईपीओ वॉच के अनुसार कल्याण कास्ट टेक का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) 50 रु पर है, जबकि आईपीओ में शेयरों का प्राइस 139 रु का है।

Image

कल्याणी कास्ट टेक आईपीओ जीएमपी

KEY HIGHLIGHTS
  • 10 नवंबर को बंद हो जाएगा कल्याणी कास्ट टेक का आईपीओ
  • 50 रु पर है जीएमपी
  • 1000 शेयरों का है लॉट साइज

Kalyani Cast Tech IPO: कल्याणी कास्ट टेक (Kalyani Cast Tech) का आईपीओ (IPO) 8 नवबंर को खुला था और इसका आईपीओ 10 नवंबर को बंद होने जा रहा है। ये एक कार्गो कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है।

कास्टिंग कंपनी कल्याणी कास्ट टेक अपने आईपीओ 30.11 करोड़ रु जुटाने का प्लान है। कल्याणी कास्ट टेक का आईपीओ बुधवार को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था। इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम भी बेहद शानदार है।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार कल्याण कास्ट टेक का ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) 50 रु पर है, जबकि आईपीओ में शेयरों का प्राइस 139 रु का है। यानी इसका शेयर मौजूदा जीएमपी के लिहाज से 189 रु पर लिस्ट हो सकता है। मगर ये जीएमपी लिस्टिंग तक घट भी सकता है।

इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम 1000 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आवेदन करना होगा।

क्या मैन्युफैक्चर करती है कंपनी

कल्याणी कास्ट टेक तैयार कम्पोनेंट सहित कास्टिंग की एक बड़ी प्रोडक्ट रेंज बनाती है और कई तरह के कार्गो कंटेनर में इसकी एक्स्पर्टीज है। कंपनी के पास भारतीय रेलवे, माइनिंग इंडस्ट्री, सीमेंट इंडस्ट्री, रसायन और उर्वरक प्लांट और बिजली इंडस्ट्री सहित कई सेक्टरों में क्लाइंट हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article