बिजनेस

इस कंपनी के IPO का GMP पहुंचा 94 फीसदी, लिस्टिंग पर ही हो सकता है पैसा डबल !

Kahan Packaging IPO GMP: कहन पैकेजिंग का आईपीओ साइज 5.76 करोड़ रु का है। शेयरों का लॉट साइज 1600 का होगा। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी के गुणज में आवेदन कर सकेंगे।

Image

कहन पैकेजिंग आईपीओ का जीएमपी उछला

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 6 सितंबर को खुलेगा कहन पैकेजिंग का आईपीओ
  • 94 फीसदी पर पहुंचा शेयर का जीएमपी
  • निवेशकों को हो सकता है तगड़ा फायदा

Kahan Packaging IPO GMP: आज शुरू हुए कारोबारी हफ्ते में कुल 4 आईपीओ (Upcoming IPO) शेयर बाजार में आएंगे। इनमें रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Ratnaveer Precision Engineering) का आईपीओ आज से खुल गया, जबकि कहन पैकेजिंग (Kahan Packaging) और जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स (Jupiter Life Line Hospitals) के आईपीओ दो दिन बाद 6 सितंबर को खुलेंगे। इनमें कहन पैकेजिंग के शेयर के जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) में काफी तेजी देखी जा रही है।

कहन पैकेजिंग का जीएमपी

कहन पैकेजिंग का आईपीओ 6 सितंबर को खुलकर 8 सितंबर को बंद होगा। उससे पहले ही अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार इसके शेयर का जीएमपी 75 रु पर पहुंच गया है। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस 80 रु है।

यानी इसके शेयर की लिस्टिंग 94 फीसदी (मौजूदा जीएमपी के आधार पर) प्रीमियम पर हो सकती है। इससे निवेशकों का पैसा करीब डबल हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि जीएमपी लिस्टिंग घट भी सकता है।

शेयरों का लॉट साइज

कहन पैकेजिंग का आईपीओ साइज 5.76 करोड़ रु का है। शेयरों का लॉट साइज 1600 का होगा। यानी आप कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी के गुणज में आवेदन कर सकेंगे।

क्या होता है जीएमपी

जीएमपी ग्रे मार्केट में शेयर कितने प्रीमियम पर चल रहा है, इसका संकेत देता है। इससे यह अनुमान लगता है कि लिस्टिंग के समय शेयर कितने रेट पर (जीएमपी + इश्यू प्राइस) लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक यह घट भी सकता है।

क्या करती है कहन पैकेजिंग

कहन पैकेजिंग की शुरुआत 2016 में कृषि-कीटनाशकों, सीमेंट, रसायन, उर्वरक और फूड प्रोडक्ट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बी2बी प्रोड्यूसर्स को थोक पैकेजिंग सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आने वाले IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article