बिजनेस

Manu Ahuja: जुबिलेंट इंडस्ट्रीज के एमडी-सीईओ मनु आहूजा का निधन, व्हर्लपूल समेत कई कंपनियों में निभाई अहम भूमिका

Manu Ahuja Passed Away: जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मनु आहूजा का निधन हो गया। 50 वर्षीय मनु आहूजा मई 2018 में जेएसीपीएल में शामिल हुए थे।

Image

मनु आहूजा का निधन

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मनु आहूजा का निधन
  • मई 2018 में जेएसीपीएल में शामिल हुए
  • व्हर्लपूल कई कंपनियों में निभाई अहम भूमिका

Manu Ahuja Passed Away: जुबिलेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Jubilant Industries) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ मनु आहूजा का निधन हो गया है। वे 50 वर्ष के थे। मनु आहूजा मई 2018 में जेएसीपीएल (Jubilant Agri and Consumer Products Limited) में शामिल हुए थे। आहूजा एक्सएलआरआई जमशेदपुर और थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, पटियाला के छात्र रहे हैं। उन्हें पूरे देश और दक्षिण पूर्व एशिया में कई बिजनेस और इंडस्ट्री का अनुभव था। जुबिलेंट ने एक बयान में कहा है कि हमें आपको जेएसीपीएल के होल-टाइम डायरेक्टर और सीईओ मनु आहूजा के अचानक और दुखद निधन के बारे में सूचित करते हुए दुख हो रहा है। आहूजा का अचानक निधन जेएसीपीएल के लिए एक अपूरणीय क्षति होगी।

कैसे शुरू किया था करियर

मनु आहूजा ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में कोट्स वियेला से की थी। आहूजा को 2018 में JACPL का चीफ एग्जेक्यूटिव और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। इस कंपनी में शामिल होने से पहले, वह ASSA ABLOY एशिया पेसिफिक के साथ सात वर्षों से अधिक समय तक दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट के रूप में जुड़े रहे, जहां उन्होंने 18 देशों (भारत, सार्क और आसियान) का बिजनेस संभाला।

व्हर्लपूल में भी किया काम

वह व्हर्लपूल और अक्ज़ो नोबेल में लीडरशिप की भूमिका रहे हैं। जेएसीपीएल के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में चिपकने वाले प्रोडक्ट, वुड फिनिश, लकड़ी के संरक्षक, फूड पॉलिमर, सिंथेटिक लेटेक्स जैसे विनाइल पाइरीडीन, एसबीआर और एनबीआर लेटेक्स जैसे कंज्यूमर प्रोडक्ट शामिल हैं। यह फसल पोषण, फसल वृद्धि और औद्योगिक रसायन जैसे कृषि उत्पाद भी बनाती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article