DOMS IPO GMP: डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 13 दिसंबर को खुलेगा और शुक्रवार 15 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए ये आईपीओ एक दिन के लिए 12 दिसंबर को खुलेगा। डोम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड तय कर दिया गया है। 10 रु के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के लिए प्राइस बैंड 750 रु से 790 रु है। डोम्स आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 18 इक्विटी शेयरों की है। यानी कम से कम 18 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अहम बात ये है कि डोम्स का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) करीब 500 रु पर पहुंच गया है।
कितना है जीएमपी
आईपीओ वॉच के अनुसार डोम्स इंडस्ट्रीज का जीएमपी 480 रु पहुंच गया है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 480 रु प्रति शेयर का फायदा करा सकता है। इससे आपको करीब 61 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट भी सकता है।
क्या है डोम्स का बिजनेस
डोम्स एक स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर है। इसका मेन बिजनेस डोम्स ट्रेडमार्क के तहत इन सामानों की एक बड़ी रेंज को डिजाइन, डेवलप, प्रोडक्शन और मार्केटिंग करना है। कंपनी 31 मार्च, 2023 तक 40 से अधिक देशों में मौजूद है।
इसके मेन उत्पादों में पेंसिल और मैथेमेटिकल इंस्ट्रूमेंट बॉक्स शामिल हैं। कंपनी के पास वित्त वर्ष 2022-23 में इन दोनों चीजों में क्रमशः 29% और 30% बाजार हिस्सेदारी रही।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
