जेएंडके बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आमदनी आलोच्य तिमाही में बढ़कर 3,063 करोड़ रुपये रही जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,682 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,881 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,441 करोड़ रुपये थी।
सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 दिसंबर, 2023 तक सुधरकर 4.84 प्रतिशत हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7.25 प्रतिशत था। इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी दिसंबर, 2022 के अंत में 2.08 प्रतिशत की तुलना में घटकर 0.63 प्रतिशत हो गया। (भाषा)
