बिजनेस

चालू वित्त वर्ष में आभूषण की बिक्री बढ़ सकती है 10-12 फीसदी, जानें क्या है वजह

  • Edited by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 22, 2023, 07:05 PM IST

Jewelery sales expectation: रेटिंग एजेंसी ने 2023-24 के दौरान घरेलू स्तर पर आभूषणों की बिक्री में मूल्य के लिहाज से वृद्धि के पूर्वानुमान को 8-10 प्रतिशत से बढ़ाकर 10-12 प्रतिशत कर दिया है।

Image

सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण

Photo : iStock

Jewelery sales expectation: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच 2023-24 में मूल्य के लिहाज से आभूषणों की बिक्री 10-12 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में यह बात कही। रेटिंग एजेंसी ने 2023-24 के दौरान घरेलू स्तर पर आभूषणों की बिक्री में मूल्य के लिहाज से वृद्धि के पूर्वानुमान को 8-10 प्रतिशत से बढ़ाकर 10-12 प्रतिशत कर दिया है।

इक्रा ने कहा कि मुख्य रूप से सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के कारण उसने अपने अनुमान को बढ़ाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023-24 की पहली छमाही में आभूषणों की बिक्री सालाना आधार पर 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की उम्मीद है। ऐसा अक्षय तृतीया के दौरान स्थिर मांग और सोने की ऊंची कीमतों के कारण है।

हालांकि, इक्रा का अनुमान है कि मुद्रास्फीति के बीच लगातार सुस्त ग्रामीण मांग के कारण चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में यह वृद्धि दर घटकर 6-8 प्रतिशत रह जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया कि 2023-24 की पहली छमाही में सोने की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर थीं, हालांकि एक साल पहले की समान अवधि की औसत कीमतों की तुलना में यह 14 प्रतिशत अधिक थीं। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि मात्रा के लिहाज से धीमी वृद्धि के बावजूद कीमतों में बढ़ोतरी के कारण खुदरा आभूषण विक्रेताओं की आय बढ़ी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article