बिजनेस

Japan New Note: जापाने ने 3-डी होलोग्राम वाले नोट जारी किए, रुकेगी जालसाजी, जानें कैसे करेगा काम

Japan New Note: जापान ने ने 10,000 येन, 5,000 येन और 1,000 येन के नए नोट की जालसाजी रोकने के लिए लांच किया है। जिसमें जालसाजी से निपटने के लिए ‘3-डी होलोग्राम’ तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है।

Image

जापानी की नई करेंसी, सोर्स- निक्की एशिया

Japan New Note:जापान ने दो दशक में पहली बार बुधवार को नए बैंक नोट जारी किए। इनमें जालसाजी से निपटने के लिए ‘3-डी होलोग्राम’ तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने 10,000 येन, 5,000 येन और 1,000 येन के नए नोट की जालसाजी रोकने की खासियतों की सराहना करते हुए इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ कदम कहा है। नए नोट के साथ पहले से चलन में मुद्रा भी वैध रहेगी। इस समय 10,000 येन के नोट की वैल्यू लगभग 62 डॉलर के बराबर है। इसी तरह 5,000 येन की वैल्यू करीब 30 डॉलर और 1000 येन की वैल्यू 6.2 डॉलर है।

3D होलोग्राम की खासियत

जापान के राष्ट्रीय मुद्रण ब्यूरो ने कागज के नोट के लिए एक अनूठी तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिसमें चित्रों का होलोग्राम बनाने के लिए प्रिंट पैटर्न का यूज किया गया है। जो देखने के कोण के आधार पर अलग-अलग दिशाओं में दिखता है। सरकार जापान की इकोनॉमी को डिजिटल बनाने के अपने प्रयासों में नकदी के उपयोग को कम करने की कोशिश कर रही है। इसलिए ट्रेन स्टेशन, पार्किंग स्थल और रेमन की दुकानें जैसे विभिन्न प्रतिष्ठान नए बैंक नोटों के अनुसार तैयार करने के लिए पेमेंट मशीनों को अपग्रेड भी किया जा रहा है। 10,000 येन के नोट पर, ईइची शिबुसावा का चेहरा बना हुआ है, जिन्हें जापानी पूंजीवाद का जनक कहा जाता है।

5,000 येन के नोट पर उमेको त्सुडा की तस्वीर है, जो एक नारीवादी और शिक्षिका हैं। इसी तरह 1,000 येन के नोट पर चिकित्सक शिबासाबुरो कितासातो की तस्वीर है, जिन्होंने टेटनस और ब्यूबोनिक प्लेग के रिसर्च में अहम भूमिका निभाई थी।

कितने छपेंगे नोट

जापान ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक लगभग 7.5 बिलियन नए डिजाइन वाले नोट छापने की योजना बनाई है। जो दिसंबर 2023 तक प्रचलन में चल रहे 125 ट्रिलियन येन मूल्य के मौजूदा 18.5 बिलियन बैंक नोटों में शामिल होंगे। आम लोगों को नए नोट मिलने में कुछ समय लग सकता है। पहले ये नोट बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं को दिए जाएंगे। फिर, इन्हें ATM और दुकानों में वितरित किया जाएगा।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article