बिजनेस

खाते में है 'जीरो' बैलेंस, फिर भी जरूरत के समय मिल सकते हैं 10,000 रु

जनधन योजना मोदी सरकार की महत्वकांशी योजनाओं में से एक है। इस योजना के कई फायदे हैं। जैसे कि खाते में जीरो बैलेंस हो तो भी आप जरूरत के समय 10000 रु ले सकेंगे। पर इसके कुछ नियम हैं।

Image

बिना बैलेंस खाते से निकालें 10000 रु

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जनधन खाते पर ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है
  • ओवरड्राफ्ट सुविधा के तहत 10000 रु तक मिल सकते हैं
  • पर ओवरड्राफ्ट सुविधा के लिए कुछ नियम हैं

JanDhan Yojana Overdraft : प्रधानमंत्री जन धन योजना एक ऐसी योजना है, जिसका अहम मकसद लोगों को फाइनेंशिल दायरे में लाना था। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के पहले ही साल में कर दी थी। पीएम मोदी ने इसका ऐलान 2014 के अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में किया था। इस योजना के कई फायदे हैं, जिनमें से एक के तहत यदि आपके खाते में जीरो बैलेंस हो तब भी आप जरूरत के समय 10000 रु निकाल सकते हैं।

कौन ले सकता है 10000 रु

10 हजार रु आपको ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तहत बतौर लोन मिल सकते हैं :

  • बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (बीएसबीडी) खाता कम से कम 6 महीनों से एक्टिव हो
  • 10000 रु परिवार के कमाने वाले को मिलेंगे, जिसमें महिलाओं को वरीयता दी जाएगी
  • आपका खाता लगातार क्रेडिट होता रहा हो
  • खाता आधार से लिंक होना जरूरी है
  • आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक आपका किसी भी अन्य बैंक / शाखा में कोई खाता नहीं होना चाहिए
  • 18 साल से 60 साल तक वालों को यह सुविधा मिलती है

बिना कंडीशन मिल सकते हैं 2000 रु

इस योजना की खास बात यह है कि 10000 रु के ओवरड्राफ्ट के लिए तो कई नियम हैं, पर आप बिना कंडीशंस के 2000 रु ले सकते हैं। आपको इस लिंक पर योजना से जुड़ी सारी जानकारी मिल सकती है।

इन लोगों को मिलता है बीमा का फायदा

जिन लोगों ने 15 अगस्त 2014 और 31 जनवरी 2015 के बीच खाते खोले हैं, उन्हें 1,00,000 रुपये तक का दुर्घटना कवर और 30,000 रुपये का जीवन बीमा मिलता है। वहीं 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गये खातों पर एक्सीडेंटल बीमा कवर 2 लाख रु है।

योजना के पीछे के मुख्य उद्देश्य

इस योजना के पीछे सरकार के मकसदों में बचत को बढ़ावा देना, एटीएम का उपयोग, क्रेडिट के लिए एक्सेस, बीमा और पेंशन की सुविधा और बैंकिंग के लिए मोबाइल फोन का उपयोग करना शामिल है।

इन योजनाओं का भी मिलेगा फायदा

  • इस योजना के खाताधारक कई अन्य योजनाओं के पात्र हैं
  • डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • अटल पेंशन योजना
  • माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी बैंक स्कीम
Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article