बिजनेस

Ixigo IPO allotment status: 98 गुना सब्सक्राइब हुआ Ixigo का IPO, GMP पहुंचा 35 रु, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Ixigo IPO allotment status: ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आईपीओ में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इश्यू में 6,66,77,674 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

Image

98 गुना सब्सक्राइब हुआ Ixigo का IPO

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Ixigo IPO 98 गुना सब्सक्राइब
  • 35 रु है GMP
  • आज फाइनल होगा अलॉटमेंट

Ixigo IPO allotment status: ट्रेवल बुकिंग प्लेटफॉर्म इक्सिगो (Ixigo) को ऑपरेट करने वाली कंपनी ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आईपीओ (IPO) को पब्लिक इश्यू के अंतिम दिन बुधवार तक 98.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में 4,37,69,494 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कंपनी को 4,29,36,34,618 शेयरों के लिए आवेदन मिले। नॉन-इंस्टिट्यूशनल निवेशकों के सेगमेंट को 110.25 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि रिटेल निवेशकों के हिस्से को 53.95 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के हिस्से को 106.73 गुना सब्सक्राइब किया गया। आगे जानिए कैसे चेक करें इक्सिगो अलॉटमेंट स्टेटस और कितना है इसका GMP (ग्रे-मार्केट प्रीमियम)।

ये भी पढ़ें -

कैसे चेक करें Ixigo IPO अलॉटमेंट स्टेटस

Ixigo के आईपीओ में शेयर अलॉटमेंट आज (गुरुवार, 13 जून) को फाइनल होगा

ऐसे करें चेक

  • आईपीओ रजिस्ट्रार की वेबसाइट, लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर जाएँ
  • ड्रॉपबॉक्स से आईपीओ चुनें; अलॉटमेंट पूरा होने के बाद इसका नाम लिस्ट में दिखेगा
  • स्टेटस देखने के लिए, ऐप्लिकेशन नंबर, डीमैट खाता नंबर या पैन नंबर चुनें
  • आवेदन प्रकार के तहत ASBA और नॉन-ASBA में से चुनें
  • चुने गए मोड की डिटेल डालें (पैन या ऐप्लिकेशन नंबर आदि)
  • कैप्चा दर्ज करने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें

Ixigo IPO प्राइस बैंड

ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी के आईपीओ में 120 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इश्यू में 6,66,77,674 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। वहीं 26 करोड़ रुपये टेक्नोलॉजी में लगाए जाएंगे।

आईपीओ के लिए 88 से 93 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 333 करोड़ रुपये जुटाए।

Ixigo IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार इक्सिगो का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 35 रु है। यानी अगर इसे आईपीओ में शेयरों प्राइस 93 रु पर भी फिक्स होता है तो लिस्टिंग पर मौजूदा जीएमपी के आधार पर इसका शेयर 37.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है। ध्यान रहे कि लिस्टिंग किसी भी कंपनी का जीएमपी घट या बढ़ भी सकता है। इक्सिगो की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंजों पर 18 जून को होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article