बिजनेस

Saurabh Netravalkar, Oracle Stock: कोहली-रोहित को आउट कर छाए सौरभ नेत्रावलकर, जिस कंपनी में करते हैं काम उसके शेयर 13% उछले

Oracle Stock Rise After dismissing kohli and rohit by Saurabh Netravalkar: सौरभ नेत्रवलकर के टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के चलते ओरेकल कॉर्प के शेयरों में उछाल आया, जहां वह "Principal Member of Technical Staff" के रूप में काम करते हैं। कहा जा रहा है कि नेत्रवलकर की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से ओरेकल के शेयर चढ़े।

Image

कोहली-रोहित को आउट कर छाए सौरभ नेत्रावलकर

KEY HIGHLIGHTS
  • इंटरनेट पर छाए सौरभ नेत्रावलकर
  • रोहित-कोहली को किया आउट
  • ओरेकल कॉर्प के शेयर चढ़े

Oracle Stock Rise 13%: चल रहे टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup 2024) में भारत-अमेरिका के हुए मैच में भारत ने अमेरिका को हरा दिया। मैच के दौरान भारत में जन्मे अमेरिकी क्रिकेटर सौरभ नेत्रवलकर भारतीय पारी के पहले दो ओवरों में भारत के सुपरस्टार बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा को आउट कर दिया। एक भारतीय टेकी के रूप में अपने बैकग्राउंड की मदद से उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिल गई और फिर उन्होंने अमेरिका से ही सही क्रिकेट खेलने के अपने सपने को पूरा किया। इधर उन्होंने कोहली और रोहित को आउट किया, उधर फाइनेंशियल कंपनी Oracle Financial Services Software के शेयर 6 फीसदी से अधिक चढ़ गए हैं और नेत्रवलकर सोशल मीडिया पर छा गए।

ये भी पढ़ें -

Saurabh Netravalkar का क्या है ओरेकल से कनेक्शन

सौरभ नेत्रवलकर के टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के चलते ओरेकल कॉर्प के शेयरों में उछाल आया, जहां वह "Principal Member of Technical Staff" के रूप में काम करते हैं। कहा जा रहा है कि नेत्रवलकर की दमदार परफॉर्मेंस की वजह से ओरेकल के शेयर चढ़े।

ओरेकल कॉर्प की एक सब्सिडियरी भारत में लिस्टेड है - Oracle Financial Services Software। ओरेकल कॉर्प के शेयर अमेरिका में ओरेकल फाइनेंशियल के शेयर भारत में ऊपर चढ़े हैं।

कितनी आई ओरेकल शेयर में मजबूती

न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर बुधवार को ओरेकल कॉर्प का शेयर 16.50 डॉलर या 13.32 फीसदी की तेजी के साथ 140.38 डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ये 140.96 डॉलर तक ऊपर गया। ओरेकल कॉर्पोरेशन एक अमेरिकी मल्टीनेशनल कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कंपनी है जिसका मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास, अमेरिका में है।

ओरेकल फाइनेंशियल का शेयर गुरुवार के कारोबार (भारतीय शेयर बाजार में) मजबूत स्थिति में है। BSE पर 8741.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 8849.40 रु पर खुलने के बाद ये करीब 11 बजे 563.05 रु या 6.44 फीसदी की तेजी के साथ 9304.85 रु पर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article