बिजनेस

ITR Filing : FY23 के लिए ऑनलाइन आईटीआर 1, 4 फॉर्म जारी, जानिए पूरी डिटेल

ऑनलाइन फॉर्म एक्सेल यूटिलिटी से अलग हैं, क्योंकि एक्सेल यूटिलिटी में टैक्सपेयर्स को फॉर्म डाउनलोड करना होता है, आवश्यक जानकारी के साथ फॉर्म भरना होता है और फिर उसे ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अपलोड भी करना होता है।

Image

आईटीआर 1 और आईटीआर ऑनलाइन फॉर्म जारी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑनलाइन आईटीआर 1, 4 फॉर्म जारी
  • फरवरी में आईटीआर फॉर्म आए थे
  • 31 जुलाई तक आईटीआर फाइल करने का मौका

Income Tax Return Filing : 25 अप्रैल 2023 को आयकर रिटर्न (Income Tax Return) या आईटीआर (ITR) फॉर्म 1 और 4 की एक्सेल यूटिलिटी जारी कर दी गई थी। अब आयकर विभाग (Income Tax Department) ने अब आईटीआर -1 और 4 के लिए ऑनलाइन फॉर्म इनेबल कर दिए हैं। आयकर वेबसाइट के अनुसार आयकर रिटर्न फॉर्म ITR 1 और ITR 4 पोर्टल पर ऑनलाइन मोड में इनेबल हो गए हैं और भी प्रीफिल्ड डेटा के साथ। ई-फाइलिंग वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म पहले से भरे हुए (प्रीफिल्ड) डेटा के साथ उपलब्ध हैं, जिनमें सैलरी से इनकम (फॉर्म 16 में मौजूद), बचत खाते से होने वाली ब्याज इनकम, एफडी आदि शामिल हैं।

ऑनलाइन फॉर्म एक्सेल यूटिलिटी से अलग

ऑनलाइन फॉर्म एक्सेल यूटिलिटी से अलग हैं, क्योंकि एक्सेल यूटिलिटी में टैक्सपेयर्स को फॉर्म डाउनलोड करना होता है, आवश्यक जानकारी के साथ फॉर्म भरना होता है और फिर उसे ई-फाइलिंग वेबसाइट पर अपलोड भी करना होता है।

ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म भरना है आसान

ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म लोगों को अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना आसान बनाते हैं, क्योंकि इन्हें केवल ऑनलाइन फॉर्म में मौजूद डेटा को अपने पास मौजूद दस्तावेजों के साथ क्रॉस-चेक करना होता है। इसके अलावा, इस जानकारी को वार्षिक सूचना विवरण (Annual Information Statement) या एआईएस और फॉर्म 26AS के साथ भी क्रॉस-चेक करना चाहिए। ऐसा इसलिए ताकि सुनिश्चित हो सके कि आयकर विभाग के पास उपलब्ध डेटा टैक्सपेयर्स के डेटा से मेल खाता है।

फरवरी में आए थे आईटीआर फॉर्म

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने इस साल फरवरी में आईटीआर फॉर्म नोटिफाई किए थे। इस समय वित्त वर्ष 2022-23 (AY 2023-24) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया जा रहा है।

अगर सरकार इस डेट को आगे नहीं बढ़ाती तो सैलेरी पाने वाले इंडिविजुअल्स और टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर दाखिल करने की लास्टे डेट (जिनके खातों को ऑडिट करने की आवश्यकता नहीं है) 31 जुलाई, 2023 है।

किसके लिए हैं आईटीआर-1 और आईटीआर-4

आईटीआर-1 उन लोगों पर लागू होता है जिनकी कुल इनकम किसी वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये से अधिक नहीं होती। इसके अलावा, उनकी इनकम का सोर्स पूंजीगत लाभ (Capital Gains) और बिजनेस और प्रोफेशन से नहीं होनी चाहिए। आईटीआर-4 उन लोगों के लिए जो अपने बिजनेस और प्रोफेशन से इनकम हासिल करते हैं और उनकी आय पर अनुमान के आधार (Presumptive Basis) पर टैक्स लगाया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article