बिजनेस

नहीं लिंक किया PAN और Aadhaar तो भी फाइल कर सकेंगे ITR, पर भुगतने होंगे नतीजे

PAN-Aadhaar Linking: जिनके पास 'निष्क्रिय' पैन कार्ड है, उन्हें पेंडिंग रिफंड और ऐसे रिफंड पर ब्याज जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे टैक्सपेयर्स के लिए टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) दोनों हाई रेट पर कलेक्ट किए जाएंगे।

Image

निष्क्रिय पैन से भी फाइल हो सकता है ITR

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • निष्क्रिय पैन से भी ITR हो सकती है फाइल
  • हाई रेट पर वसूला जाएगा टीडीएस और टीसीएस
  • निष्क्रिय पैन से कई काम किए जा सकते हैं

PAN-Aadhaar Linking: जिन टैक्सपेयर्स ने अपने आधार और पैन को लिंक (Aadhaar-PAN Linking) नहीं किया है, उन्हें आयकर विभाग (Income Tax Dept) ने राहत दी है। आयकर विभाग ने मंगलवार को कहा कि जिन लोगों के पास निष्क्रिय पैन कार्ड (Inoperative PAN Card) है, वे भी 31 जुलाई की डेडलाइन तक अपना टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। दरअसल जिन लोगों ने 30 जून तक अपने पैन और आधार को लिंक नहीं किया, उनका पैन निष्क्रिय हो गया है।

निष्क्रिय पैन वाले लोग भले ही आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं, मगर आयकर विभाग के अनुसार उन्हें अभी भी कारण कई 'परिणामों' का सामना करना पड़ेगा।

इन लोगों को मिलेगी छूट

आईटी विभाग ने एनआरआई (NRI) और ओसीआई (Overseas Citizen Of India) की चिंताओं को भी दूर किया, जिन्हें पैन को आधार से लिंक करने से छूट दी गई है। आयकर विभाग के अनुसार निष्क्रिय पैन (Inoperative PAN) इनएक्टिव पैन (Inactive PAN) नहीं है। पैन निष्क्रिय होने के बावजूद भी आयकर रिटर्न दाखिल किया जा सकता है।

क्या आएगी दिक्कत

हालाँकि, जिनके पास 'निष्क्रिय' पैन कार्ड है, उन्हें पेंडिंग रिफंड और ऐसे रिफंड पर ब्याज जारी नहीं किया जाएगा। ऐसे टैक्सपेयर्स के लिए टीडीएस (TDS) और टीसीएस (TCS) दोनों हाई रेट पर कलेक्ट किए जाएंगे।

लेट फीस के साथ कब तक था मौका

आयकर विभाग ने 1,000 रु की लेट फीस के साथ पैन को बायोमेट्रिक आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 30 जून रखी थी। जो लोग अपने आधार और पैन को लिंक करने में विफल रहे, उन्हें अब टैक्स अधिकारियों को सूचित करना होगा कि वे दोनों डॉक्यूमेंट्स को लिंक करना चाहते हैं।

किए जा सकते हैं ये काम

यदि आपका पैन निष्क्रिय हो गया है तो भी आप कुछ काम कर सकते हैं। जैसे कि अगर आप 10 लाख रु से अधिक की कार खरीदते हैं तो निष्क्रिय पैन से ऐसा किया जा सकता है। अगर आपके घर का किराया 50 हजार रु से अधिक है तो भी इनएक्टिव पैन काम आ जाएगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article