ये भी पढ़ें -
शेयर बेचने की सलाह
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मौजूदा मार्केट प्राइस 3894 रुपये प्रति शेयर पर 'सेल' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज कंपनी का अनुमान है कि शेयर का फेयर प्राइस 3,000 रुपये प्रति शेयर है।
आज एलएंडटी में जोरदार तेजी
एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 350 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद सोमवार को शेयर में शानदार तेजी है। इस दौरान एलएंडटी का शेयर भी काफी ऊपर चढ़ा है।
एलएंडटी का शेयर बीएसई पर सोमवार को 3667.40 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 3,948.60 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 3801.70 रु तक फिसला। करीब सवा 3 बजे एलएंडटी के शेयरों में 226.60 रु या 6.18 फीसदी की तेजी के साथ 3894 रु पर कारोबार हो रहा है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
