त्रिपुरा में सोमवार, 26 मई 2025 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस दिन बांग्ला कवि काज़ी नजरुल इस्लाम की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य में बैंक बंद रहेंगे। काजी नजरुल इस्लाम को "बागी कवि" के रूप में जाना जाता है। वे एक प्रख्यात कवि, लेखक, पत्रकार, गीतकार और संगीतकार थे। उनके साहित्य में स्वतंत्रता, समानता, न्याय, आध्यात्मिकता और उपनिवेशवाद के विरुद्ध संघर्ष की गूंज सुनाई देती है।
हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहक चिंतित न हों। एटीएम, डिजिटल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।
मई 2025 के अन्य बैंक हॉलिडे
26 मई: काज़ी नजरुल इस्लाम जयंती – त्रिपुरा में बैंक बंद
29 मई: महाराणा प्रताप जयंती – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद
आरबीआई द्वारा निर्धारित छुट्टियों की श्रेणियां
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत छुट्टियां
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट एवं RTGS छुट्टियां
देशभर में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी बैंकिंग जरूरतों की पूर्व योजना बना लें।
