Bank Holiday on 29 May 2025: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 29 मई 2025, गुरुवार को कुछ राज्यों में बैंक अवकाश की घोषणा की है। हालांकि यह राज्य स्तरीय अवकाश है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। जिस राज्य में छुट्टी घोषित की गई है वहां ग्राहक 29 मई को बैंक से जुड़े काम नहीं कर पाएंगे और उन्हें 30 मई का इंतजार करना पड़ेगा।
29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में बैंक अवकाश रहेगा। यह दिन महान योद्धा महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ वीरता से लड़ाई लड़ी थी। देशभर में इस अवसर पर विभिन्न श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन्हीं कारणों से कुछ राज्यों में बैंकिंग सेवाओं में अवकाश रहेगा।
कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
इस वर्ष महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक अवकाश रहेगा। इस दिन वहां के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से कार्यरत रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग से काम में नहीं होगी रुकावट
बैंक बंद रहने पर भी ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सुविधाओं के जरिए लेन-देन कर सकते हैं। बिजली बिल भुगतान, किराया ट्रांसफर, मनी ट्रांसफर जैसे काम बिना किसी रुकावट के किए जा सकते हैं। हालांकि, ड्राफ्ट जमा करना, चेक क्लीयरेंस या चेकबुक से जुड़े कार्यों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।
