बिजनेस

फरवरी में लगने वाला है IPO का मेला, 14000 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी में 7 कंपनियां : रिपोर्ट

इस साल अब तक भारत के शेयर बाजार में सिर्फ 3 मेनबोर्ड कंपनियों की लिस्टिंग हुर्ह है। दो कंपनियों के इश्यू की टाइमलाइन कन्फर्म हो चुकी है। वहीं, एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 हजार करोड़ रुपये के 7 आईपीओ फरवरी में लिस्टिंग के लिए तैयार हैं।

Up Coming IPOs

आने वाले हैं इन कंपनियों के इश्यूज

IPO Market फिलहाल Share Market के ठंडे सेंटिमेंट्स को देखते हुए सुस्त नजर आ रहा है। साल के पहले महीने में जहां सिर्फ 3 मेनबोर्ड कंपनियों की लिस्टिंग हुई। वहीं, फरवरी में अब तक सिर्फ इश्यूज का शेड्यूल पब्लिक हुआ है। हालांकि, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरवरी के अंत तक IPO बाजार में धमाका होने जा रहा है, क्योंकि ₹14,000 करोड़ जुटाने के लिए 7 कंपनियां प्राइमरी मार्केट में उतरने जा रही हैं।

इस साल अब तक मेनबोर्ड और SME दोनों कैटेगरी में मिलाकर 29 IPO आए हैं। लेकिन, मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरवरी के अंत तक 7 कंपनियां IPO के जरिए करीब ₹14,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। बाजार के जानकार मानते हैं कि इससे निवेशकों का भरोसा लौट सकता है और IPO बाजार में नई जान आ सकती है।

कौन-कौन सी कंपनियां ला रहीं IPO

रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनियों के IPO फरवरी के अंत तक आने की तैयारी में हैं, उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इनमें से दो कंपनियों ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है।

  • Fractal Analytics
  • Aye Finance
  • Indo MIM
  • Clean Max Enviro Energy Solutions
  • Gaja Alternative Asset Management
  • Skyways Air Services
  • PNGS Reva Diamond
इन कंपनियों का मकसद बाजार से पूंजी जुटाकर विस्तार योजनाओं को तेज करना है।

Fractal Analytics का IPO सबसे पहले

Fractal Analytics का IPO 9 से 11 फरवरी के बीच खुलेगा। कंपनी करीब ₹2,834 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने इश्यू साइज को पहले प्रस्तावित ₹4,900 करोड़ से घटाकर करीब 40% कम कर दिया है। प्राइस बैंड ₹857–900 प्रति शेयर तय किया गया है।

Indo MIM ला रही सबसे बड़ा इश्यू

इस लाइनअप में सबसे बड़ा IPO Indo MIM का हो सकता है, जिसका साइज करीब ₹5,500 करोड़ बताया जा रहा है। यह अकेले ही कुल जुटाई जाने वाली रकम का बड़ा हिस्सा होगा।

Aye Finance जुटाएगी ₹1,000 करोड़

Aye Finance भी फरवरी में IPO लॉन्च करने की तैयारी में है और करीब ₹1,000 करोड़ जुटाएगी। इसमें रिटेल निवेशकों के लिए करीब 10% हिस्सा रखा जा सकता है।

2026 की सुस्त शुरुआत के बाद उम्मीदें

साल 2026 की शुरुआत IPO बाजार के लिए धीमी रही। जनवरी में सिर्फ तीन कंपनियों की लिस्टिंग हुई। इनमें Bharat Coking Coal, Amagi Media Labs और Shadowfax Technologies शामिल हैं। तीनों IPO ने बाजार से कुल ₹4,765 करोड़ जुटाए गए। इसके मुकाबले 2025 IPO के लिहाज से रिकॉर्ड साल रहा, जब कंपनियों ने करीब ₹1.76 लाख करोड़ जुटाए थे।

निवेशक सेंटिमेंट सुधरने की उम्मीद

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रेड और ग्लोबल अनिश्चितताओं में कमी आने से निवेशकों का जोखिम उठाने का रुझान बढ़ सकता है। ऐसे में आने वाले IPO बाजार में नई ऊर्जा भर सकते हैं।

निवेशकों के लिए मौका या जोखिम?

इन IPOs में टेक, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी और एसेट मैनेजमेंट जैसे अलग-अलग सेक्टर शामिल हैं, जिससे निवेशकों को पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन का मौका मिलेगा। हालांकि बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल और वैल्यूएशन पर खास ध्यान देना होगा। फरवरी का महीना IPO बाजार के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। अगर ये इश्यू सफल रहते हैं तो आने वाले महीनों में और कंपनियां भी बाजार का रुख कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article