बिजनेस

AI कंपनी में निवेश का मौका, 9 फरवरी से खुल रहा IPO, माइक्रोसॉफ्ट Apple और Tesla जैसे दिग्गज क्लाइंट, GMP भी भर रहा उड़ान

देश में पहली 'प्योर प्ले' AI कंपनी लिस्ट होने जा रही है। इस कंपनी के क्लाइंट्स में सिटीबैंक सहित कई बड़े इंटरनेशनल नाम शामिल हैं। कंपनी भारतीय बाजार में क्यों लिस्ट हो रही है और इसका शेयर प्राइस बैंड कितना है, GMP कैसा है। चेक करें पूरी डिटेल।

AI IPO

एआई कंपनी में निवेश का मौका

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की पहली बड़ी AI कंपनी का IPO
  • ग्लोबल क्लाइंट बेस
  • AI और डेटा एनालिटिक्स सेक्टर में तेज ग्रोथ
  • मजबूत टेक्नोलॉजी फोकस
  • AI सेक्टर में निवेश का मौका खोज रहे निवेशकों के लिए यह IPO खास माना जा रहा है।

Upcoming IPO: भारत में पहली बार किसी बड़ी AI और एनालिटिक्स कंपनी का IPO बाजार में आ रहा है। Fractal Analytics का पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते खुलेगा, जिसमें बड़े ग्लोबल क्लाइंट्स और मजबूत AI बिजनेस मॉडल के चलते निवेशकों की दिलचस्पी रहने की उम्मीद है। कंपनी के क्लाइंट्स में माइक्रोसॉफ्ट, एपल, टेस्ला और Citibank जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

कंपनी के बड़े क्लाइंट

कंपनी का नामसेक्टर / इंडस्ट्रीFractal इन कंपनियों के लिए क्या करती है
Microsoftटेक्नोलॉजी / क्लाउड / AIडेटा एनालिटिक्स, AI मॉडल और बिजनेस डिसीजन सपोर्ट सॉल्यूशंस
Appleकंज्यूमर टेक्नोलॉजीकस्टमर डेटा एनालिटिक्स, प्रोडक्ट और मार्केट इनसाइट्स सॉल्यूशंस
Nvidiaसेमीकंडक्टर / AI चिप्सAI आधारित डेटा एनालिटिक्स और बिजनेस ऑप्टिमाइजेशन सॉल्यूशंस
Alphabet (Google की पैरेंट कंपनी)इंटरनेट / AI / क्लाउडबड़े डेटा सेट्स पर AI-आधारित एनालिटिक्स और निर्णय सहायता सिस्टम
Teslaइलेक्ट्रिक वाहन / ऑटो टेकडेटा साइंस और AI आधारित बिजनेस व ऑपरेशनल एनालिटिक्स

कब खुलेगा IPO?

Fractal Analytics की तरफ से SEBI को दिए गए RHP के मुताबिक Fractal Analytics IPO 9 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा। इस तरह यह फरवरी महीने का पहला मेनबोर्ड इश्यू है।

क्या है प्राइस बैंड?

कंपनी ने Fractal Analytics IPO Price Band ₹857 से ₹900 प्रति शेयर तय किया है। यह एक बुक बिल्डिंग इश्यू होगा। इसमें प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये रखी गई है। इसके अलावा रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 16 शेयर का रखा गया है। इसके ऊपर 16 के मल्टीपल में आवेदन किया जा सकता है।

शेयर कोटा?

Fractal Analytics IPO में शेयरों का बंटवारा इस तरह किया गया है कि सबसे ज्यादा यानी करीब 75% हिस्सा बड़े संस्थागत निवेशक यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके बाद 15% हिस्सा हाई नेटवर्थ निवेशक यानी नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं, करीब 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है। जबकि, कर्मचारियों के लिए लगभग ₹60 करोड़ के शेयर रिजर्व हैं। एंकर निवेशकों के लिए आवंटन 6 फरवरी को होगा।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

RHP में दी गई जानकारी के मुताबिक Fractal Analytics IPO Share Allotment 12 फरवरी, 2026 को फाइनल किया जाएगा। वहीं, रिफंड व शेयर क्रेडिट करने की प्रक्रिया 13 फरवरी को पूरी की जाएगी। इसके बाद 16 फरवरी को BSE और NSE पर इसकी लिस्टिंग हो सकती है।

क्या होगाकब होगा
IPO खुलने की तारीख9 फरवरी 2026
IPO बंद होने की तारीख11 फरवरी 2026
एंकर निवेशक बोली6 फरवरी 2026
प्राइस बैंड₹857 – ₹900 प्रति शेयर
फेस वैल्यू₹1 प्रति शेयर
लॉट साइज16 शेयर और उसके बाद मल्टीपल में
कुल इश्यू साइज₹2,834 करोड़
फ्रेश इश्यू₹1,023.5 करोड़
OFS (Offer For Sale)₹1,810.4 करोड़
QIB रिजर्वेशनकम से कम 75%
NII रिजर्वेशनअधिकतम 15%
रिटेल रिजर्वेशनअधिकतम 10%
कर्मचारी कोटा₹600 मिलियन तक के शेयर
संभावित अलॉटमेंट12 फरवरी 2026
शेयर क्रेडिट / रिफंड13 फरवरी 2026
संभावित लिस्टिंग16 फरवरी 2026
लिस्टिंग एक्सचेंजBSE और NSE

कितना बड़ा है IPO साइज ?

Fractal Analytics IPO Size ₹2,834 करोड़ का है। इसमें ₹1,023.5 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। यानी कंपनी इतनी रकम के नए शेयर जारी करेगी। वहीं, ₹1,810.4 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) है यानी कंपनी के मौजूदा शेयर धारक इतनी रकम के शेयर इस इश्यू के जरिये बेचेंगे। कंपनी ने फाइनल RHP में इश्यू का साइज घटाया है। पहले ₹4,900 करोड़ के इश्यू का प्रस्ताव रखा गया था। इस तरह अब इश्यू साइज 42% कम हो गया है।

पैसा कहां इस्तेमाल होगा?

Fractal Analytics IPO से जुटाए गए पैसे के उपयोग को लेकर कंपनी ने RHP में बताया है कि यह रकम कई काम आएगी। मसलन, बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में लगाया जाएगा। इसके अलावा नए ऑफिस स्पेस खरीदने, लैपटॉप और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च, रिसर्च एंड डेवलपमेंट के साथ ही सेल्स व मार्केटिंग पर खर्च किया जाएगा। इसके अलावा कुछ रकम संभावित अधिग्रहण के लिए रखी जाएगी।
खर्च का उद्देश्यरकम (₹ मिलियन में)विवरण
Fractal USA की उधारी का प्रीपेमेंट / रीपेमेंट2,649अमेरिकी सब्सिडियरी के टर्म लोन का आंशिक/पूर्ण भुगतान कर कर्ज बोझ कम करना
कर्मचारियों के लिए लैपटॉप खरीद571कर्मचारियों के लिए नए लैपटॉप व टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करना
भारत में नए ऑफिस सेटअप1,211बेंगलुरु, गुरुग्राम, पुणे और नोएडा में नए ऑफिस स्थापित करना
R&D तथा Fractal Alpha के तहत सेल्स व मार्केटिंग निवेश3,551AI रिसर्च, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, मार्केटिंग व ग्लोबल बिजनेस विस्तार
संभावित अधिग्रहण, स्ट्रैटेजिक पहल व जनरल कॉर्पोरेट जरूरतेंराशि ऑफर प्राइस के बाद तय होगीअधिग्रहण, बिजनेस विस्तार और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतें

क्या करती है कंपनी?

Fractal Analytics, की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई। यह एक एंटरप्राइज AI और एडवांस्ड एनालिटिक्स कंपनी है जो बड़ी कंपनियों को डेटा आधारित फैसले लेने में मदद करती है। कंपनी का बिजनेस दो मुख्य हिस्सों में बंटा है। पहला, Fractal.ai प्लेटफॉर्म। यह प्लेटफॉर्म Cogentiq नामक एजेंटिक AI सिस्टम के जरिए कंपनियों को AI आधारित सॉल्यूशंस, ऑटोमेशन और एनालिटिक्स टूल्स उपलब्ध कराता है।

वहीं, दूसरा Fractal Alpha है। इस डिवीजन के तहत अलग-अलग इंडस्ट्री और मार्केट के लिए स्वतंत्र AI बिजनेस विकसित किए जाते हैं। कंपनी के अनुसार, भारत या दुनिया में अभी कोई भी लिस्टेड कंपनी उनके जैसा पूरा बिजनेस मॉडल फॉलो नहीं करती।

कितना है GMP?

Fractal Analytics IPO GMP इन्वेस्टरगेन के मुताबिक 4 फरवरी 2026, सुबह 11:57 बजे अपडेट किया गया है। फिलहाल, इसका लेटेस्ट ग्रे मार्केट प्रीमियम

(GMP) ₹197 चल रहा है। इसे देखते हुए ₹900 के अपर प्राइस बैंड पर शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत करीब ₹1,097 आंकी जा रही है। इस हिसाब से निवेशकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर लगभग 21.9% का संभावित गेन मिल सकता है, हालांकि GMP अनौपचारिक बाजार पर आधारित होता है और लिस्टिंग के समय इसमें बदलाव संभव है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article