बिजनेस

IPO Open Today: खुल गए 3 नए IPO, तीनों दे रहे प्रॉफिट का संकेत, चेक करें GMP और प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

IPO Open Today 21 August 2024: 21 अगस्त से 3 आईपीओ खुल रहे हैं। तीनों का आईपीओ प्रॉफिट का संकेत दे रहा है।

Image

21 अगस्त 2024 को 3 IPO खुले

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुले 3 नए आईपीओ
  • दो एसएमई आईपीओ शामिल
  • ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ शामिल

IPO Open Today 21 August 2024: आज बुधवार 21 अगस्त से तीन आईपीओ खुल रहे हैं। इनमें ओरिएंट टेक्नोलॉजीज (Orient Technologies IPO), क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स (QVC Exports IPO) और आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज (Ideal Technoplast Industries IPO) शामिल हैं। इनमें ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का आईपीओ मेनबोर्ड का है, जबकि क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स और आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। आगे जानिए इनके आईपीओ में प्राइस बैंड और लॉट साइज कितना है। साथ ही चेक करें इन कंपनियों का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना चल रहा है।

ये भी पढ़ें -

चेक करें प्राइस बैंड, लॉट साइज और क्लोजिंग डेट

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंडलॉट साइज
आइडियल टेक्नोप्लास्ट21 अगस्त23 अगस्त121 रु1000 शेयर
क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स21 अगस्त23 अगस्त86 रु1600 शेयर
ओरिएंट टेक्नोलॉजीज21 अगस्त23 अगस्त195-20672 शेयर

चेक करें तीनों का GMP

आइडियल टेक्नोप्लास्ट

आईपीओ वॉच के अनुसार आइडियल टेक्नोप्लास्ट का जीएमपी 15 रु है। इस जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर ये प्रति शेयर 15 रु का फायदा करा सकता है।

क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स

आईपीओ वॉच के अनुसार क्यूवीसी एक्सपोर्ट्स का जीएमपी 60 रु है। इस जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर ये प्रति शेयर 60 रु का फायदा करा सकता है।

ओरिएंट टेक्नोलॉजीज

आईपीओ वॉच के अनुसार ओरिएंट टेक्नोलॉजीज का जीएमपी 30 रु है। इस जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर ये प्रति शेयर 30 रु का फायदा करा सकता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गई है, जो आज (21 अगस्त 2024) खुल रहे हैं। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article