टाटा नमक टाटा केमिकल्स बनाती है। टाटा केमिकल्स के सीईओ रामकृष्णन मुकुंदन हैं। वे 2012 से कंपनी के सीईओ हैं।
टाटा केमिकल्स की सालाना नमक प्रोडक्शन कैपेसिटी 8 लाख टन हो गई है। कंपनी का प्लान अगले 3-4 साल में अपनी नमक प्रोडक्शन कैपेसिटी को 1 मिलियन टन तक बढ़ाने का है।
टाटा केमिकल्स टाटा नमक का प्रोडक्शन अपने मीठापुर (गुजरात) स्थित प्लांट में करती है, जो इसका 'मदर प्लांट है'।
मीठापुर को ही टाटा केमिकल्स का जन्मस्थान कहा जाता है। कंपनी यहां नमक के अलावा सोडा ऐश भी बनाती है।
टाटा सॉल्ट ब्रांड के तहत कंपनी टाटा सॉल्ट लाइट, टाटा सॉल्ट प्लस, टाटा सॉल्ट क्रिस्टल, टाटा सॉल्ट रॉक सॉल्ट और टाटा सॉल्ट सुपर लाइट नमक भी बेचती है।
टाटा नमक भारत का पहला आयोडीन युक्त नमक ब्रांड था। आज देश के 19 लाख से अधिक किराना स्टोर पर इसकी बिक्री होती है।