How to Select Best Mutual Fund Scheme: छोटे निवेशक अब तेजी से म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा रहे हैं। लोग बैंकों की तुलना में ज्यादा रिटर्न हासिल करने के लिए म्युचुअल फंड पर दांव लगा रहे हैं। आज के दौर में रिटेल निवेशकों के पास म्युचुअल फंड में निवेश के कई ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम को चुनना चुनौती भरा हो सकता है। खास तौर पर जब आप इस क्षेत्र में निवेश का ज्यादा अनुभव नहीं रखते हैं। ऐसे में बेस्ट म्यूचुअल फंड स्कीम को चुनने से पहले कुछ अहम बातों को जरूर समझ लेना चाहिए। जिससे सही मायने में आप अपने निवेश लक्ष्य को हासिल कर सकें। औसतन हर महीने SIP में निवेशक 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं।
बनाएं लक्ष्य
किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले आपको फाइनेंशियल लक्ष्य को तय करना चाहिए। यानी आप जो पैसा निवेश कर रहे हैं, उससे कब और कितनी रकम चाहते हैं। इसके अलावा निवेश करते समय फंड के रिस्क और आप खुद कितना रिस्क ले सकते हैं, इसकी समझ जरूर होनी चाहिए। इन पहलुओं को समझने के बाद ही स्कीम में निवेश के लिए आगे बढ़ना चाहिए।
फंड परफॉर्मेंस बेहद अहम
म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले उसका परफॉर्मेंस जरूर चेक करें। यह जानना बेहद जरूरी है कि म्यूचुअल फंड ने लॉन्ग टर्म में किस तरह का परफार्मेंस किया है। क्या बीच में उतार-चढ़ाव का भी दौर रहा है। इसके अलावा यह भी देखना जरूरी है कि फंड ने बाजार के अनुसार उतार-चढ़ाव देखा है या फिर उसके विपरीत उसका परफॉर्मेंस रहा है।
फंड मैनेजर बेहद अहम
चूंकि म्यूचुअल फंड में निवेशक सीधे तौर पर शेयर मार्केट में निवेश नहीं करता है। उसका यह काम फंड मैनेजर करते हैं। ऐसे में फंड मैनेजर की भूमिका अहम होती है। क्योंकि वह, आपके पैसा का निवेश करता है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि वह नियमों का सही पालन कर रहा है या नहीं। इसके अलावा उसकी निवेश स्ट्रैटेजीबहुत वोलेटाइल यानी बार-बार बदलाव करने वाली नहीं होनी चाहिए।
टैक्स के नियम भी बेहद अहम
म्यूचुअल फंड स्कीम के चयन के समय यह जानना भी जरूरी है कि फंड पर किस तरह के टैक्स नियम लागू होते हैं। इसके अलावा अपने पोर्टफोलिओ में रिस्क का संतुलन बनाए रखना भी बेहद अहम है। इसलिए बीच-बीच अपने फंड की परफार्मेंस पर जरूर नजर रखें।
