बिजनेस

Canara Bank 3 लाख की FD पर 5 साल बाद कितना रिटर्न देगा, देखें पूरी कैलकुलेशन

Canara Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आप भी लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश का विकल्प खोज रहे हैं तो बैंक की 5 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं।

Image

Canara Bank की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (AI Generated Image)

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और लंबे समय तक पैसे की जरूरत नहीं है तो FD (Fixed Deposit) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सरकारी बैंक Canara Bank अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खासतौर पर 5 साल या उससे अधिक अवधि के लिए निवेश करने वाले ग्राहकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

5 साल की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, Canara Bank की 5 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को इसी अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। यानी सीनियर सिटिजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

5 साल की FD पर 3 लाख रुपये का निवेश

उदाहरण के लिए मान लीजिए आप बैंक में 5 साल की एफडी में 3 लाख रुपये निवेश करते हैं तो सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत सालाना ब्याज की दर से मैच्योरिटी पर लगभग 4,09,062 रुपये मिलेंगे।

इस हिसाब से 5 साल की अवधि में ब्याज से लगभग 1,09,062 रुपये की कमाई होगी। यानी निवेश की गई मूल रकम 3 लाख रुपये के मुकाबले मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम करीब 4.09 लाख रुपये होगी।

Senior Citizens को कितना मिलेगा?

Senior Citizens के लिए FD पर ब्याज दर सामान्य ग्राहकों से ज्यादा है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक 3 लाख रुपये की रकम 5 साल के लिए Canara Bank की FD में निवेश करता है और उसे 6.75 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है, तो मैच्योरिटी पर लगभग 4,19,250 रुपये मिलेंगे।

इस स्थिति में ब्याज से करीब 1,19,250 रुपये की कमाई होगी। यानी सामान्य ग्राहक की तुलना में वरिष्ठ नागरिक को लगभग 10,188 रुपये ज्यादा मिल सकते हैं।

हालांकि, एफडी करवाने पर मैच्योरिटी राशि में कुछ अंतर हो सकता है। मैच्योरिटी राशि को लेकर यह जानकारी कैनरा बैंक के एफडी कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर ही दी गई है। क्यूमलेटिव एफडी के साथ इस कैलकुलेशन को चेक किया जा सकता है।

ग्राहक निवेश राशिअवधिब्याज दरमैच्योरिटी राशिकुल ब्याज
सामान्य नागरिक₹3,00,0005 साल6.25%₹4,09,062₹1,09,062
वरिष्ठ नागरिक₹3,00,0005 साल6.75%₹4,19,250₹1,19,250

लंबी अवधि की FD किसके लिए फायदेमंद

लंबी अवधि की FD उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जिन्हें अगले कुछ वर्षों तक निवेश की गई रकम की जरूरत नहीं है। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति अपनी बचत को सुरक्षित रखना चाहता है और बाजार से जुड़े निवेश में जोखिम नहीं लेना चाहता, तो वह अपनी जरूरत और वित्तीय स्थिति के अनुसार FD पर विचार कर सकता है।

हालांकि, FD में पैसा जमा करने से पहले यह भी देखना जरूरी है कि आपको बीच में पैसों की जरूरत तो नहीं पड़ेगी। समय से पहले FD तोड़ने पर बैंक के नियमों के अनुसार ब्याज में बदलाव या अन्य शर्तें लागू हो सकती हैं।

साथ ही, FD खोलने से पहले ब्याज दर के साथ-साथ उसकी अवधि, समय से पहले निकासी के नियम और टैक्स से जुड़े पहलुओं को समझना भी जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article