FD Calculator: अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का टेंशन नहीं लेना चाहते हैं और अपने निवेश पर फिक्स रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतर विकल्प है। आप बैंक एफडी में एक तय रकम निवेश कर फिक्स रिटर्न पा सकते हैं। आज हम आपको Bank of Baroda में उपलब्ध 777 दिन की एफडी के बारे में बता रहे हैं। बैंक समान्य नागरिकों को 777 दिन की एफडी पर 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में अगर आप 300000 रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर कितना गारंटीड रिटर्न मिलेगा? आइए जानते हैं।
मिलेगा ₹44,137 का गारंटीड रिटर्न
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 777 दिन ल की एफडी में 3 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 3,44,137 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 44,137 रुपये शामिल हैं। यानी आपको ₹44,137 का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 777 दिन की एफडी में 3 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 3,47,758 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 47,758 रुपये शामिल हैं।
आप अपनी जरूरत के अनुसार कर सकते हैं निवेश
आपको बता दें कि आप एफडी करने से पहले अपनी जरूरत को समझ लें। आपको कब पैसे की जरूरत होगी, उसके अनुसार एफडी की अवधि का चुनाव करें। अधिकांश बैंक एफडी कराने के लिए अलग-अलग अवधि का विकल्प अपने निवेशकों को देते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार समय अवधि चुन सकते हैं। हमेशा अवधि के चुनाव के साथ ब्याज दर जरूर चेक करें।
इन 3 बातों का रखें ख्याल
एफडी कराने से पहले ब्याज दर की तुलना करें: किसी भी बैंक में एफडी कराने से पहले ब्याज दर की तुलना करें। इसके लिए आप ऑनलाइन रिसर्च कर सकते हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग बैंकों और NBFC की FD रेट्स अलग होती हैं।
इंटरेस्ट पेआउट ऑप्शन देखें: एफडी कराने से पहले इंटरेस्ट पेआउट ऑप्शन चेक करें। मासिक/त्रैमासिक/वार्षिक या मैच्योरिटी पर आपकी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनें।
प्रीमैच्योर विदड्रॉल की शर्तें जानें: समय से पहले FD तोड़ने पर कई बैंक पेनाल्टी वसूलते हैं। इसलिए एफडी कराने से पहले प्रीमैच्योर विदड्रॉल की शर्तें जरूर चेक करें।
