बिजनेस

PPF में हर महीने ₹12,500 निवेश करें और मैच्योरिटी पर पाएं टैक्स-फ्री 40,68,209 रुपये, जानें कैसे?

PPF भारत सरकार द्वारा सपोर्टेड एक लॉन्ग-टर्म सेविंग्स स्कीम है। यानी इस निवेश पर जोखिम बिल्कुल नहीं है। SIP करने पर आपको शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना होता है। वहीं, पीपीएफ कंपाउंडिंग की पावर से गारंटीड रिटर्न देती है।

Image

पीपीएफ अकाउंट

PPF calculator: भारत के निवेशकों के बीच पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सबसे भरोसेमंद लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इस स्कीम में बहुत सारे लोग अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग या बच्चों की पढ़ाई के निवेश कर सकते हैं। इस इन्वेस्टमेंट स्कीम में निवेश की शुरुआत 500 रुपये से की जा सकती है। मौजूदा समय में पीपीएफ पर 7.1% की दर से ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम की सबसे अच्छी बात है कि मैच्योरिटी की रकम पूरी तरह से टैक्स फ्री होती है। तो आइए जानते हैं कि इस स्कीम में कैसे हर महीने 12,500 रुपये निवेश कर आप 40 लाख रुपये से अधिक की रकम टैक्स फ्री पा सकते हैं।

PPF Calculator से कैलकुलेशन को समझते हैं:

  • आप एक फाइनेंशियल ईयर में 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।
  • ब्याज दर: 7.1% सालाना (सालाना कंपाउंड)
  • 15 साल में कुल इन्वेस्टमेंट: 22,50,000 रुपये
  • 15 साल बाद मैच्योरिटी फंड: 40,68,209 रुपये

इस तरह आप आसानी से 15 साल में 40 लाख रुपये से अधिक का फंड जमा कर सकते हैं।

कंपाउंडिंग से मिलता है गारंटीड रिटर्न

PPF भारत सरकार द्वारा सपोर्टेड एक लॉन्ग-टर्म सेविंग्स स्कीम है। यानी इस निवेश पर जोखिम बिल्कुल नहीं है। SIP करने पर आपको शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना होता है। वहीं, पीपीएफ कंपाउंडिंग की पावर से गारंटीड रिटर्न देती है। अप्रैल 2020 से इंटरेस्ट रेट 7.1% पर स्थिर है। इसकी स्टेबिलिटी, सेफ्टी और EEE (एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट-एग्जेम्प्ट) टैक्स स्टेटस इसे सुरक्षित और टैक्स बचाने वाले ऑप्शन ढूंढ रहे इन्वेस्टर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है।

PPF अकाउंट कैसे खोलें

कोई भी भारतीय नागरिक अपने नाम पर या अपने बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोल सकता है। आप यह अकाउंट ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं: पहचान वेरिफाई करने के लिए KYC डॉक्यूमेंट्स, जैसे आधार, वोटर ID, या ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ़, नॉमिनी डिक्लेरेशन फॉर्म और पासपोर्ट-साइज फोटोग्राफ। आप किसी भी बैंक या पास के डाकघर में पीपीएफ खाता खोल सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article