अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जो सुरक्षित हो, टैक्स बचाए और रिटायरमेंट के बाद हर महीने स्थिर आय भी दे, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह योजना न केवल सरकार की गारंटी के साथ आती है, बल्कि इसमें मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट भी पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। सही रणनीति से अगर इसमें निवेश किया जाए, तो यह आपके लिए एक लाइफटाइम पेंशन प्लान बन सकता है।
मान लीजिए आप हर महीने ₹12,500 रुपये की बचत करते हैं और इसे PPF खाते में जमा करते हैं। 15 साल के बाद आपके द्वारा कुल ₹22.5 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। वर्तमान में PPF पर 7.1% सालाना ब्याज मिलता है। अगर आप इस निवेश को 15 साल के बाद भी एक्सटेंड करते हैं और ब्याज को खाते में जमा रहने देते हैं, तो आपका फंड धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।
हर महीने कैसे 24000 की होगी इनकम ?
इस हिसाब से, 15 साल बाद आपका कुल फंड लगभग ₹40.68 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। अब अगर आप इस पैसे को निकालने की बजाय ब्याज के रूप में इस्तेमाल करना चाहें, तो यह राशि हर साल लगभग ₹2.88 लाख रुपये ब्याज दे सकती है। यानी, आपको हर महीने करीब ₹24,000 रुपये की पेंशन जैसी नियमित आय मिल सकती है वो भी बिना किसी जोखिम के।
PPF का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें मूलधन सुरक्षित रहता है, रिटर्न स्थिर होते हैं और टैक्स का बोझ भी नहीं पड़ता। इस वजह से यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए सही है जो बाजार की उठापटक से दूर रहकर, सुरक्षित और निश्चित कमाई चाहते हैं।
इसलिए अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय रकम आपके खाते में आए और साथ ही आपका पैसा सुरक्षित भी रहे, तो PPF में निवेश करना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है।
