बिजनेस

वाइफ के साथ Post Office की स्कीम में करें निवेश, हर महीने मिलेगी ‌9000 रुपए की फिक्स इनकम

Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस की Monthly Income Scheme (MIS) उन लोगों के लिए बनाई गई है जो सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने तय आय चाहते हैं। इसमें निवेशक एकमुश्त रकम जमा करते हैं और उस पर हर महीने ब्याज सीधे उनके बचत खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

Image

Post Office MIS

Post Office MIS: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल अब तक 1% रेपो रेट घटा चुका है। फरवरी, अप्रैल और जून में तीन बार कटौती की गई है। बैंकों ने इसके बाद सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में कमी कर दी है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि पोस्ट ऑफिस ने अपनी स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

5 साल में मैच्योर होती है स्कीम

पोस्ट ऑफिस की Monthly Income Scheme (MIS) उन लोगों के लिए बनाई गई है जो सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने तय आय चाहते हैं। इसमें निवेशक एकमुश्त रकम जमा करते हैं और उस पर हर महीने ब्याज सीधे उनके बचत खाते में ट्रांसफर किया जाता है। यह स्कीम 5 साल की अवधि में मैच्योर होती है और मैच्योरिटी पर निवेशक को उसका पूरा पैसा वापस मिल जाता है। MIS में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट के जरिए अधिकतम 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

कितना मिलता है प्याज

अगस्त 2025 तक इस स्कीम पर 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें हर महीने गारंटीड ब्याज का लाभ मिलता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई निवेशक अपनी पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट में 14.60 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे हर महीने करीब 9,003 रुपये ब्याज मिलेगा।

क्यों खास है स्कीम?

यह स्कीम इसलिए खास है क्योंकि बैंक की तुलना में इसकी ब्याज दर स्थिर और अधिक है। साथ ही, यह सरकार समर्थित योजना है, इसलिए निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है। हर महीने तय रकम मिलने से नियमित आय का भरोसा भी बना रहता है। कुल मिलाकर, अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे और हर महीने तय आय भी मिले, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article