बिजनेस

Inventurus Knowledge Solutions IPO: 420 रु पहुंचा इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस IPO का GMP, आज होगा अलॉटमेंट, चेक करें शेयर मिले या नहीं

Inventurus Knowledge Solutions IPO Allotment Status: इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के आईपीओ इश्यू को कुल मिलाकर 52.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। मुंबई स्थित इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस का आईपीओ 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच आवेदन के लिए खुला था।

Image

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के आईपीओ का अलॉटमेंट आज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस IPO का अलॉटमेंट आज
  • GMP चल रहा 420 रु
  • 19 दिसंबर को होगी लिस्टिंग

Inventurus Knowledge Solutions IPO Allotment Status: इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस आज मंगलवार 17 दिसंबर को अपने शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर सकती है। आवेदकों को बुधवार, 18 दिसंबर तक अपने फंड के डेबिट या अपने आईपीओ आवेदन के कैंसलेशन का मैसेज, अलर्ट या ईमेल मिल जाएगा। ये एक हेल्थकेयर सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जिसे अपने 3 दिनों के आईपीओ के दौरान निवेशकों से जोरदार रेस्पॉन्स मिला।

ये भी पढ़ें -

Inventurus Knowledge Solutions IPO Subscription Status

इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस के आईपीओ इश्यू को कुल मिलाकर 52.68 गुना सब्सक्राइब किया गया। मुंबई स्थित इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस का आईपीओ 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच आवेदन के लिए खुला था। इसने 11 शेयरों की लॉट साइज के साथ 1,265-1,329 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में अपने शेयर पेश किए थे।

कंपनी ने आईपीओ के जरिए कुल 2,497.92 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें 1,87,95,510 नए इक्विटी शेयर जारी किए गए।

Inventurus Knowledge Solutions IPO GMP

आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 420 रु चल रहा है। प्राइस बैंड में शेयरों के ऊपरी भाव यानी 1329 रु के हिसाब से भी इसकी लिस्टिंग 31.6 फीसदी प्रीमियम पर हो सकती है। मगर लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट-बढ़ सकता है।

BSE पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • इस लिंक पर जाएं
  • इश्यू टाइप में इक्विटी पर क्लिक करें
  • इश्यू नाम के तहत ड्रॉपबॉक्स में इनवेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस लिमिटेड चुनें
  • ऐप्लिकेशन नंबर लिखें
  • पैन कार्ड आईडी जोड़ें
  • 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सर्च बटन दबाएँ

ये है दूसरा तरीका

  • निवेशक इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया के ऑनलाइन पोर्टल पर भी अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • ड्रॉपबॉक्स में आईपीओ/एफपीओ चुनें, जिसका नाम तभी आएगा जब अलॉटमेंट हो जाएगा
  • आपको तीन में से किसी एक मोड को चुनना पड़ेगा : आवेदन संख्या, डीमैट खाता संख्या या पैन आईडी
  • ऐप्लिकेशन टाइप में, ASBA (Application Supported by Blocked Amount) और नॉन-ASBA में से चुनें
  • चुने गए मोड की डिटेल दर्ज करें
  • कैप्चा भरें और सबमिट पर क्लिक करें

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article