बिजनेस

Inox Wind Share: प्रॉफिट 4 गुना बढ़ने के बावजूद लुढ़का Inox Wind का शेयर, 1 साल में चढ़ा 24%

Inox Wind Share Price: आइनॉक्स विंड का शेयर 2 जून को शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान में पहुंच गया। मार्च तिमाही में कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट शानदार रहे। आइनॉक्स विंड का प्रॉफिट 186.87 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में चार गुना से अधिक है।

Image

प्रॉफिट 4 गुना बढ़ने के बावजूद लुढ़का

KEY HIGHLIGHTS
  • आइनॉक्स विंड में गिरावट
  • प्रॉफिट बढ़ने के बावजूद गिरा शेयर
  • 4 गुना रहा प्रॉफिट

Inox Wind Share Price: आइनॉक्स विंड का शेयर 2 जून को शुरुआती तेजी के बाद लाल निशान में पहुंच गया। मार्च तिमाही में कंपनी के फाइनेंशियल रिजल्ट शानदार रहे। आइनॉक्स विंड का प्रॉफिट 186.87 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में चार गुना से अधिक है। शेयर ने दिन की शुरुआत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लगभग 3% की तेजी के साथ की, लेकिन उसके बाद यह गति खो बैठा और साढ़े 11 बजे 4.25 रु या 2.18% की गिरावट के साथ 190.75 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक साल में शेयर 24% और पिछले एक महीने में 14.8% चढ़ा है।

ये भी पढ़ें -

इनकम भी हो गयी दोगुनी

मार्च तिमाही में आइनॉक्स विंड की आय में दोगुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते प्रॉफिट में उछाल आया। तिमाही आधार पर, इनकम में 40% और नेट प्रॉफिट में 60% से अधिक की वृद्धि हुई।

पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए, आनॉक्स विंड ने 448.22 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया, जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में इसे 35.65 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी की आय भी दोगुनी हो गई। इसके अलावा, कंपनी के निदेशक मंडल ने 1.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

आइनॉक्स विंड की ऑर्डर बुक

आनॉक्स विंड की ऑर्डर बुक 3.2 गीगावाट की है, जिसमें एनटीपीसी, सीईएससी, एनएलसी इंडिया, कॉन्टिनम, एम्प्लस और हीरो फ्यूचर एनर्जीज जैसे ग्राहक शामिल हैं। कंपनी के ग्रुप सीईओ (नवीकरणीय व्यवसाय) कैलाश ताराचंदानी ने इस मजबूत ऑर्डर बुक पर संतोष जताया।

आइनॉक्स विंड एनर्जी और इनॉक्स विंड के बीच व्यवस्था योजना को एनसीएलटी की मंजूरी मिलने से कंपनी की बैलेंस शीट और मजबूत हुई है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article